शिमला। हिमाचल प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर सरकार ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन चुनाव के दौरान किए गए वादे के विपरीत अब इस योजना का लाभ केवल BPL परिवारों तक सीमित रहेगा। बिजली बोर्ड ने पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
केवल BPL परिवारों से मांगे जा रहे आवेदन
ऊना जिले के भरवाईं विद्युत उपमंडल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि BPL श्रेणी के उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, BPL राशन कार्ड या BPL प्रमाण-पत्र और नवीनतम बिजली बिल की प्रति कार्यालय में जमा करें।
यह भी पढ़ें- हिमाचल शर्मसार! चाचा ने दो सगी भतीजियों से खेत और घर में किया दुष्क.र्म, पुलिस ने दबोचा
दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। सहायक अधिशासी अभियंता त्रिलोक चंद शर्मा ने पात्र लोगों से जल्द दस्तावेज जमा करवाने की अपील की है।
चुनावी वादा था सभी को 300 यूनिट मुफ्त बिजली
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। हालांकि, बाद में सरकार ने बजट में इस योजना को केवल BPL परिवारों तक सीमित कर दिया। ऐसे में अब प्रदेश के सामान्य उपभोक्ता इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगे।
यह भी पढ़ें : REEL देखने पर डांट पड़ी तो घर से भागी लड़की, पुलिस को राजस्थान से मिली लीड और....
125 यूनिट मुफ्त बिजली पर भी लागू हैं शर्तें
प्रदेश में पहले से चल रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना भी कुछ नियमों के साथ लागू है। निर्धारित औसत दैनिक खपत से अधिक बिजली इस्तेमाल होने पर 125 यूनिट से कम मासिक खपत होने के बावजूद बिल आ सकता है। इसके अलावा एक उपभोक्ता को अधिकतम दो बिजली कनेक्शनों पर ही इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज समेत अन्य शुल्क भी जारी हैं।
