शिमला। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर लोग पैसों का लेनदेन ऑनलाइन या चैक के माध्यम से करते हैं। ऐसे में लोगों महीने भर में बैंकों के कई चक्कर काटते हैं। वहीं, अगर कभी बीच में बैंक की छुट्टी आ जाए तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
निपटा लें सभी जरूरी काम
कल मार्च महीने का आखिरी दिन यानी 31 मार्च है और कल मंगलवार है। ऐसे में अगर आपके मार्च महीने के बैंक में जुड़े जरूरी काम अधूरे हैं तो उन्हें जल्द से जल्द निपटा लीजिए। दरअसल, अप्रैल महीने में सिर्फ 16 दिन ही बैंकों में काम हो पाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंजाब की तरफ से NO ENTRY! एक अप्रैल से आना-जाना होगा बंद- जानिए क्या है कारण
अप्रैल की छुट्टियों की लिस्ट
RBI ने अप्रैल महीने में बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है- जिसके अनुसार अप्रैल में सिर्फ 16 दिन ही बैंक खुलेंगे। अप्रैल महीने के पहले ही दिन बैंक बंद रहेगा।
कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से अप्रैल महीने में कुल 14 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। ऐसे में आपको इन छुट्टियों के अनुसार बैंक से जुड़े अपने कामों को पूरा करने का प्लान बनाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकान में 30 लाख की चोरी, सुनार ने खुद ही बंद किया था CCTV- अब हो रहा पछतावा
बैंक कर्मचारियों की मौज
हालांकि, इन छुट्टियों से बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों को मार्च में सिर्फ 16 दिन ही काम करना पड़ेगा। जबकि, उन्हें सैलरी पूरे महीने की मिलेगी।
देखें छुट्टियों की लिस्ट-
RBI द्वारा अप्रैल 2025 में बैंकों की छुट्टियों की जारी लिस्ट के अनुसार बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली हैं। मगर यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट-
- 1 अप्रैल- सालाना बैंक कलोजिंग
- 2 अप्रैल - मौंडी थर्सडे
- 3 अप्रैल- गुड फ्राइडे।
- 5 अप्रैल- बाबू जगजीवन राम जयंती (हैदराबाद, तेलंगाना)
- 11 अप्रैल- दूसरा शनिवार
- 12 अप्रैल- रविवार
- 14 अप्रैल- डॉ. अंबेडकर जयंती/बैसाखी/महा विशुव संक्रांति/बीजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चेइराओबा
- 15 अप्रैल- बंगाली न्यू ईयर, हिमाचल दिवस, भोग बिहू (अगरतला, गुवाहटी, ईटानगर, कोलकाता)
- 16 अप्रैल- भोग बिहू (गुवाहटी)
- 19 अप्रैल- रविवार
- 20 अप्रैल- बसव जयंती/अक्षय तृतीया
- 21 अप्रैल- गरिया पूजा (अगरतला)
- 25 अप्रैल- चौथा शनिवार
- 26 अप्रैल- रविवार
यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव का इंतजार खत्म : तीन चरणों में होगी वोटिंग, शेड्यूल तैयार
कैसे होगा पैसों का लेन-देन?
विदित रहे कि, बैंकों में छुट्टियां होने के कारण भी आप पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। दरअसल, सभी बैंकों की डिजिटल सर्विस चालू रहेगी। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए आप पैसों का लेनदेन आसानी से कर सकते हैं
