#अव्यवस्था

March 30, 2026

हिमाचल में पंजाब की तरफ से NO ENTRY! एक अप्रैल से आना-जाना होगा बंद- जानिए क्या है कारण

स्टेट एंट्री टैक्स को लेकर फूटा पंजाब का गुस्सा

शेयर करें:

STATE ENTRY TAX ACTION PUNJAB PROTEST HIMACHAL GOVERNMENT

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए नए स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ पड़ोसी राज्यों के लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने सरकार के इस फैसले पर गहरा रोष जताया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

एंट्री टैक्स पर बढ़ी नाराजगी

भारी नाराजगी के चलते प्रदर्शनकारियों ने कई प्रमुख मार्गों पर ढाई घंटे तक जाम लगा कर यातायात बाधित कर दिया। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हुई और आने-जाने में दिक्कत आई। इसी बीच पंजाब ने बड़ा एक्शन लेने का प्लान का बनाया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से गहरी खाई में गिरे दो युवक, मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार

पंजाब ने लिया बड़ा एक्शन

बता दें कि पंजाब में लोग हिमाचल सरकार के नए स्टेट एंट्री टैक्स से काफी नाराज हैं। लोगों का कहना है कि यह टैक्स सिर्फ लोगों और व्यापारियों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है। बीते कल रविवार को भारी बारिश के बावजूद कई संगठन के लोग सड़क पर उतर आए और भरतगढ़-नालागढ़ को जोड़ने वाले दो मुख्य रास्ते, पंजेहरा रोड और दभोटा रोड को ढाई घंटे तक जाम कर दिया।

हिमाचल आना-जान बंद...

प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि अगर 31 मार्च आधी रात के बाद भी टैक्स नहीं हटाया गया, तो पंजाब और हिमाचल के सभी एंट्री पॉइंट्स को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कीरतपुर साहिब-मनाली हाईवे, घनौली-भरतगढ़ मार्ग समेत कई और रास्तों को भी ब्लॉक करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब : 75 साल की दो महिलाओं ने खुद से कम उम्र के पतियों से लिया तलाक, जानें वजह

नेताओं का तीखा विरोध

इस प्रदर्शन में कई बड़े नेता शामिल थे, लोग बारिश के बावजूद सड़क पर खड़े रहे और जोर-जोर से नारेबाजी करते रहे। उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पंचायत मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ अपना गुस्सा जताया और कहा कि अगर सरकार ने टैक्स कम नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। नेताओं ने साफ कहा कि अब किसी समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है और यह आंदोलन लंबा चल सकता है।

ढाई घंटे बाद मांग पत्र किया स्वीकार 

करीब ढाई घंटे बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से मिलकर उनका मांग पत्र स्वीकार किया और भरोसा दिया कि उनकी मांगें उच्च स्तर तक पहुंचाई जाएंगी। जाम तो खुल गया, लेकिन ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य होने में करीब चार घंटे का समय लगा। इस दौरान स्थानीय लोग भी सहयोग करते रहे और सड़क पर व्यवस्था को शांतिपूर्ण ढंग से बनाए रखा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब में फूटा गुस्सा, बारिश में भी सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग

1 अप्रैल को आगे के आंदोलन की योजना 

इस आंदोलन में पठानकोट टैक्सी यूनियन ने भी भाग लिया और उन्होंने एलान किया कि 1 अप्रैल को पठानकोट-डलहौजी और चंबा-धर्मशाला रूट को भी पूरी तरह बंद किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार से भी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख