शिमला। बैंक में काम करवाना आसान नहीं होता। दिनभर लंबी लाइन में लगना पड़ता है। ऐसे में अगर बैंक महीने के अधिकतर दिन बंद रहेंगे तो बाकी दिनों पर काम बढ़ेगा, लोगों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में काम करवाना और मुश्किल हो सकता है।
निपटा लें सभी जरूरी काम
जरूरी ये है कि आप ये जान लें कि बैंक किस दिन बंद रहेंगे ताकि वर्किंग-डे पर आप समय पर बैंक पहुंचकर अपना काम करवा लें। आज अगस्त का पहला दिन है और इस महीने में पांच रविवार आ रहे हैं और 3 बड़े त्योहार।
यह भी पढ़ें : हिमाचल मेडिकल कॉलेज में दर्द से तड़पती रही गर्भवती, डॉक्टर्स ने किया इग्नोर- नहीं बचा शिशु
अगस्त की छुट्टियों की लिस्ट
RBI ने अगस्त महीने में बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है- जिसके अनुसार फेस्टिव सीजन में 9 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। महीने के तीसरे ही दिन बैंक बंद रहेगा।
कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से अगस्त महीने में कुल 9 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। ऐसे में आपको इन छुट्टियों के अनुसार बैंक से जुड़े अपने कामों को पूरा करने का प्लान बनाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी कर्मचारी का चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, रेस्ट हाउस में पड़ा मिला
त्योहारों वाली छुट्टियां
अगस्त महीने में नेशनल और लोकल त्योहारों के चलते बैंकों में ज्यादा छुट्टियां हैं। ऐसे में हिमाचल में त्योहार, रविवार, शनिवार की छुट्टियां मिलाकर बैंक 9 दिन बंद ही रहेंगे। ऐसे में कोशिश करें कि आप जल्द से जल्द बैंक के काम निपटा लें। हालांकि, इन छुट्टियों से बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों को अगस्त महीने में 9 छुट्टियां मिलंगी- जबकि, उन्हें सैलरी पूरे महीने की मिलेगी।
देखें छुट्टियों की लिस्ट-
RBI द्वारा अगस्त 2025 में बैंकों की छुट्टियों की जारी लिस्ट के अनुसार बैंक 9 दिन बंद रहेंगे। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली हैं। मगर यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट-
- 3 अगस्त- रविवार
- 9 अगस्त- दूसरा शनिवार (रक्षाबंधन भी है)
- 10 अगस्त- रविवार
- 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त- जन्माष्टमी
- 17 अगस्त- रविवार
- 23 अगस्त- चौथा शनिवार
- 24 अगस्त- रविवार
- 31 अगस्त- रविवार
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूटी पर जा रहे युवक के सिर पर गिरा पत्थर, निकले प्राण- 2 महीने बाद होनी थी शादी
कैसे होगा पैसों का लेन-देन?
विदित रहे कि, बैंकों में छुट्टियां होने के कारण भी आप पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। दरअसल, सभी बैंकों की डिजिटल सर्विस चालू रहेगी। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए आप पैसों का लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।
