हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की बेटी मनीषा ने भारतीय खेल जगत में अपनी पहचान बनाई है। भारतीय महिला टीम ने दक्षिणी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता, जिसमें हिमाचल की मनीषा भी शामिल थीं।
ट्रक ड्राइवर की बेटी है मनीषा
हमीरपुर जिले के अणु ट्रैक से प्रशिक्षित मनीषा आजकल हरियाणा में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन किया है। बता दें कि मनीषा के पिता ट्रक ड्राइवर है, जिन्होंने मनीषा को कड़ी मेहनत कर इस योग्य बनाया है। वहीं मनीषा की इस उपलब्धि को लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू एक बार फिर करेंगे दिल्ली में हिमाचल की पैरवी- इन मंत्रियों से मुलाकात कर मांगेंगे हक
स्पॉन्सरशिप और समर्थन
मनीषा के खेल करियर को बढ़ावा देने में पिछले दो साल से सर्वकल्याणकारी ट्रस्ट का सहयोग अहम रहा। ट्रस्ट की मदद और स्पॉन्सरशिप के तहत मनीषा ने आवश्यक संसाधन प्राप्त कर अपने प्रदर्शन में सुधार किया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार हुई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फोरलेन पर काम कर रहा मजदूर ऊंचाई से गिरा- नहीं बच पाया, कंपनी पर लगे ये आरोप
गाँव की शान
टौणी देवी के ऊटपुर गाँव की मनीषा ने हिमाचल प्रदेश और पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनके इस उपलब्धि पर परिवार, प्रशिक्षक और स्थानीय समुदाय गर्व महसूस कर रहे हैं।मनीषा का यह प्रदर्शन न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है। भविष्य में मनीषा और भी बड़ी प्रतियोगिताओं में हिमाचल का नाम गर्व के साथ उजागर करने की तैयारी में हैं।
