रुद्रपुर/ शिमला। हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने एक बार फिर महिला हैंडबॉल का गोल्ड जीत लिया है। 38वें नेशनल गेम्स में राज्य की महिला हैंडबॉल टीम ने हरियाणा को बेहद रोमांचक मुकाबले में 46-39 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। हिमाचल की महिला हैंडबॉल टीम का यह लगातार दूसरा गोल्ड है। हाफ टाइम तक हिमाचल की टीम 21-18 से आगे थी।
दूसरे हाफ में पलटी बाजी
दोनों टीमों के बीच यहां खेले गए मुकाबले में हाफ टाइम के बाद दोनों ही टीमों को एक-एक गोल के लिए तगड़ा संघर्ष करना पड़ा। दूसरे हाफ में जहां हिमाचल की लड़कियों ने 25 गोल किए, वहीं हरियाणा की टीम 18 गोल ही कर सकी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की टूरिस्ट बस पलटी, महिलाओं समेत 22 थे सवार- काशी जा रहे थे श्रद्धालु
मेहनत रंग लाई
हैंडबॉल महिला टीम हिमाचल की कोच स्नेहलता ने बताया कि 37वें नेशनल गेम्स में भी हिमाचल की टीम विजेता रही थी। 38वें नेशनल गेम्स में भी उनकी टीम ने जीत बरकार रखी। उन्होंने बताया कि दोनों ही टीमों में इंटरनेशलन खिलाड़ी थे, लेकिन टीम की रणनीति ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। इसके लिए टीम ने काफी मेहनत की है।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल को जारी किया करोड़ों का बजट, पर सीएम सुक्खू की बढ़ गई टेंशन; जानें क्यों
आगे निशाना एशियन गोल्ड पर
टीम कप्तान मेनका ने बताया कि एक बार फिर विजेता बनने के लिए पूरी टीम ने मेहनत की, जिसका परिणाम सामने है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भारत की टीम की पोजिशन पांचवें नंबर पर रही है। उन्होंने कहा कि अगर हमें अच्छे इंडोर ग्राउंड और सुविधाएं मिलती रही तो एशियन गेम्स में भी मेडल जीतकर रहेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला को फोन पर वीडियो देखना पड़ा महंगा, खाते से 5.43 लाख हुए गायब
किसने कितने दागे गोल
हिमाचल प्रदेश टीम की कप्तान मेनिका पाल ने सात गोल, भावना आठ, गुलशन सात, शालिनी चार, मिताली तीन, रिम्पल पांच और प्रियंका ने चार गोल दागे। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर और सह सचिव डीडी तनवर सहित मुनीश राणा, चंदन ठाकुर, दीपक ठाकुर, रणदीव ठाकुर, कर्ण चंदेल, मनोज ठाकुर, स्नेहलता, कांता पराशर और परवीन दुबे ने टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
