मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित जोगिंदर नगर के बेटे ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। यहां के निवासी सावन बरवाल ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में 5,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा किया है।  

पहले 10,000 मीटर दौड़ में भी जीता गोल्ड

बताते चलें कि इससे पहले भी सावन बरवाल ने 10,000 मीटर दौड़ में भी गोल्ड मेडल जीता था, जिससे उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया था। अब 5,000 मीटर दौड़ में भी उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश के खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ा है। उनकी इस जीत से न केवल खेल जगत में बल्कि पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर है।  

यह भी पढ़ें : हिमाचली सेबों को लगी कुदरत की बुरी नजर, लग रही है यह बीमारी...

सावन बरवाल  की मेहनत लाई रंग 

सावन की इस शानदार उपलब्धि पर प्रदेश के खेल प्रेमियों, प्रशासन और आम जनता ने खुशी व्यक्त की है। उन्हें विभिन्न संगठनों और खेल संघों द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैं। उनके मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।  

युवाओं के लिए प्रेरणा  

सावन की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणा है। उनकी मेहनत और समर्पण से प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। 

यह भी पढ़ें :PM मोदी ने फ्रांस में पहनी हिमाचली टोपी- सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

नेता प्रतिपक्ष ने दी शुभकामनाएं

वहीं, सावन के गोल्ड मेडल जीतने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा- "हिमाचल का बेटा देश का गोल्डन ब्वाय! जोगिंदर नगर, मंडी निवासी सावन बरवाल को नेशनल गेम्स में पाँच हज़ार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
10 हजार मीटर के बाद सावन बरवाल ने आज 5 हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता को नए रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर फिर से प्रदेश का मान बढ़ाया है। 
आपकी उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को गर्व है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।"

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें