शिमला। देश भर में हुए लोकसभा चुनाव के साथ हिमाचल की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी सामने आ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने और फिर दल बदल करने वाले बागी विधायकों को जनता ने ठुकरा दिया है।
जानें कैसा है अभी तक का रिजल्ट
ताजा अपडेट के अनुसार सुजानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कैप्टन रंजीत राणा ने जीत हासिल करते हुए राजेंद्र राणा को हरा दिया है। इसके अलावा बाकी की पांच में से तीन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वही सिर्फ धर्मशाला और बड़सर विधानसभा सीट पर ही भाजपा को जीत नसीब होती हुई नजर आ रही है।कौन कितने से जीता
- लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा जीती (1786 वोट)
- सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह राणा 2195 वोटों से जीते
