शिमला। हिमाचल प्रदेश में BJP सांसद कंगान रनौत के 1800 करोड़ रुपए वाले बयान पर घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस नेता और CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्री कंगना के इस बयान को लेकर कंगना पर जुबानी हमले बोल रहे हैं। उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कंगना रनौत के बयान को बचकाना बताया है।

हिमाचल के हितों की करनी चाहिए पैरवी

हाउसिंग और TCP मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि कंगना रनौत अब सांसद बन गई हैं। उनको दिल्ली सरकार के सामने हिमाचल के हितों की पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के लिए बजट दिया होता तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण में उसका जिक्र जरूर करतीं। यह भी पढ़ें: दो दिन में पुल बनाएगा मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विभाग: दिन-रात चल रहा है काम

पैकेज दिलाना चाहिए, झूठ नहीं बोलना चाहिए

उन्होंने कहा कि कंगना नई-नई सांसद बनी हैं। उन्हें अपने संपर्क का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश को पैकेज दिलाने में करना चाहिए। झूठ नहीं बोलना चाहिए।

भड़काऊ भाषण देना कंगना की आदत

वहीं, हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि कंगना रनौत अभी राजनीति में नई-नई हैं। भड़काऊ भाषण देना उनकी पुरानी आदत है। वह इस तरह के बयान सनसनी फैलाने के लिए पहले भी देती रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अब तक केंद्र से सिर्फ इतना ही बजच मिला है- जितना उसका हक था। चाहे आपदा नहीं भी आती तब भी यह बजट हिमाचल को मिलना ही था।

पाई-पाई का रखा जाता है हिसाब

चौहान के कहा कि BJP वाले PM ग्राम सड़क योजना जैसी केंद्र की योजनाओं में मिल रहे पैसे को जोड़ देते हैं। कंगना को अभी सिस्टम का पता नहीं है। कैंद्र के पैसे का पाई-पाई का हिसाब रखा जाता है। इसका ऑडिट किया जाता है। अपनी मर्जी से पैसै खर्च नहीं किया जाता है। यह भी पढ़ें: 13 वर्षीय रिधम के सामने कार चालक ने मां और बहन को कुचला, लौट रहे थे घर वहीं, CM सुक्खू के मीडिया सलाहाकार व कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि कंगना रनौत बोल रही हैं कि 1800 करोड़ मिले हैं। अगर वो समझती हैं कि पैसा मिला तो वहीं से ही कोई हिसाब-किताब लाए और जनता को बताए।

यह समय राजनीति का नहीं है

उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है। यह संकट का समय है। हर जगह नुकसान हुआ है। सबसे पहली प्राथमिकता लापता लोगों को ढूंढने की होनी चाहिए। कंगना लोगों के बीच राजनीति चर्चा कर रही है। राजनीतिक दृष्टि से सुर्खियां बटोरने को ऐसा नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें: किन्नर कैलाश यात्रा पर गया था श्रद्धालु, गणेश पार्क के पास बिगड़ी तबीयत और…

1800 करोड़ का आया पैकेज

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को कंगना रनौत रामपुर में आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार की हालत सभी को पता है। पिछली बार के विस्थापितों से वादा किया था कि केंद्र से जो फंड आया उससे 7 लाख सभी को दिए जाएंगे। क्या वो 7 लाख मिला? गांव के लोग खुद अपने हाथों से पुल बना रहे हैं।

सुक्खू जी को जाएगा पैकेज

कंगना ने कहा था कि PM नरेंद्र मोदी हिमाचल के लिए जरूर पैकेज भेजेंगे। उन्होंने पिछली बार भी 1800 करोड़ का पैकेज भेजा था। अब भी भेजेंगे और वो जाएगा सुक्खू जी को। केंद्र का पैसा सुक्खू सरकार द्वारा खोदे गए गड्ढे में जाएगा। मैं कहूंगी कि वो पैसे विस्थापितों को मिलेगा या नहीं इस पर जांच शुरू जाए। यहां जो भी भ्रष्टाचार का नाच शुरू किया गया है उस पर लगाम लगाई जाए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें