शिमला। हिमाचल में शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र में हिमाचल में भांग की खेती को वैध करने को लेकर पेश की गई रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष ने भी अपना समर्थन दिया। लेकिन सदन के बाहर आते ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिंता जाहिर की है। हालांकि एक तरफ तो वह हिमाचल में भांग की खेती को वैध करने के लिए सीएम सुक्खू का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ वह खासे चिंतिंत भी हैं।

जयराम ठाकुर भांग की खेती पर क्यों हैं चिंतिंत

जयराम ठाकुर का कहना है कि हिमाचल में बढ़ते नशे के बीच भांग की खेती को लीगल तौर पर करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। जयराम ठाकुर आज हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने को लेकर बनाई जा रही पॉलिसी पर बोल रहे थे। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल इस समय आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है।

आर्थिकी तो बढ़ेगी, पर नुकसान भी होगा

हिमाचल में आय के विकल्पों की तलाश की जा रही है। इसी विकल्प में एक हिमाचल में भांग की खेती भी है। हालांकि इससे हिमाचल की आर्थिकी में जरूर बढ़ोतरी होगी, लेकिन कहीं ना कहीं प्रदेश में भांग की खेती से नशे का प्रचलन भी बढ़ेगा। जयराम ठाकुर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ते नेश के प्रचलन के बीच भांग की खेती को व्यवहारिक तौर पर लागू कर पाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। यह भी पढ़ें: कंगना की फिल्म में लगेंगे तीन कट, होंगे 10 बदलाव, रिलीज का रास्ता हुआ साफ

सदन में हमने भी दी है स्वीकृति

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने की कवायत शुरू कर दी है। शुक्रवार को सदन में भांग की खेती को वैध बनाने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट को पेश किया गया। जिसे विपक्ष ने भी स्वीकार किया है। अब कांग्रेस सरकार इस खेती को लेकर एक पॉलिसी बनाने जा रही है।

सुक्खू सरकार को भांग की खेती पर दी सलाह

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को सलाह दी है कि पहले सरकार को भांग की खेती से होने वाले मुनाफे और नुकसान को सही ढंग से जान लेना चाहिए, उसके बाद ही इसे लागू करने की दिशा में अगला कदम बढ़ाना चाहिए। जयराम ठाकुर ने साफ किया कि विपक्ष इस पॉलिसी के विरोध में नहीं है, लेकिन आने वाले समय में सरकार का इस पर क्या रुख रहता है, उस हिसाब से इसपर विचार किया जाएगा। यह भी पढ़ें: हिमाचल छोड़ने वाले हैं 100 इंडस्ट्रियलिस्ट, CM सुक्खू के कान खड़े, दिया बड़ा बयान

पैसों के चक्कर में कहीं बढ़ ना जाए नशा तस्करी

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में जब भांग की खेती लीगल नहीं है, तब ही प्रदेश में कई जगहों पर इसे अवैध तरीके से किया जा रहा है। जब प्रदेश में भांग की खेती लीगल हो जाएगी तो प्रदेश में नशे का प्रचलन भी बढ़ जाएगा। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा ना हो कि प्रदेश की आर्थिकी बढ़ाने के चक्कर में हिमाचल की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंस जाए। यह भी पढ़ें: हिमाचल के बड़े अस्पताल की लापरवाही, डिलवरी के बाद महिला को लगाए गलत टांके

प्रेम शुक्ला ने बोला था बड़ा हमला

बता दंे कि हिमाचल में भांग को खेती को लीगल करने को लेकर कई भाजपा नेता इसका विरोध भी कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने हिमाचल में भांग की खेती को लेकर कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया था। यह भी पढ़ें: अदाणी ने फिर खराब किया हिमाचल का सेब मार्केट: रेट ओपन होते ही लुढ़के दाम प्रेम शुक्ला ने साफ तौर पर कहा था कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ने में सुक्खू सरकार और राहुल गांधी का बहुत बड़ा हाथ है। आज जब हिमाचल की आर्थिक स्थिति खराब हो गईए तो कांग्रेस प्रदेश में भांग की खेती से कमाई करने की सोच रही है और कानूनी मान्यता प्रदान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस अफीम और उसके बाद हेरोइन और कोकेन को भी लीगल कर देगी।

भाजपा शासित राज्यों में भांग लीगल, तो हिमाचल में आपत्ति क्यों?

हिमाचल में भांग की खेती पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के सामने आए इस बयान से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि हिमाचल से पहले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भांग की लीगल खेती होती है। इन चारों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। तो क्या भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को सिर्फ हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने पर सिर्फ इसलिए आपत्ति हैए क्योंकि हिमाचल में इस समय कांग्रेस की सरकार है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें