हमीपुर। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में बड़ा फेरबदल हुआ हैं। या यूं कहें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह जिला की नगर परिषद की सरदारी को भी नहीं बचा सके तो गलत नहीं होगा। आज गुरुवार को नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास को पद से हटा दिया गया है।

मनोज मिन्हास पद से हटाए

बता दें कि कांग्रेस समर्थित नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज बैठक बुलाई गई थी। हालांकि इस बैठक के शुरू होने से पहले ही मनोज मिन्हास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया और उन्हें पद से हटाने के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल : डिप्टी डायरेक्टर फरार-1 गिरफ्तार, ED दफ्तर पर CBI का छापा जारी

मनोज मिन्हास को मिले चार वोट

नगर परिषद हमीरपुर के 11 पार्षदों में से सात पार्षदों ने मनोज मिन्हास के खिलाफ वोट दिया। जबकि 4 पार्षदों ने मनोज मिन्हास के पक्ष में मत डाला। जिसके चलते मनोज मिन्हास को पद से हटा दिया गया। अब नगर परिषद हमीरपुर को नया अध्यक्ष मिलेगा। जिसक लिए जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी। अब शेष बचे एक साल से ज्यादा के कार्यकाल के लिए नए अध्यक्ष की ताजपोशी की जाएगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खोया एक और जवान, 6 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घर

बैठक में पार्षदों ने मांगी चर्चा

नगर परिषद हमीरपुर के कार्यालय में आज गुरुवार को चार बजे अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक शुरू हुई। हालांकि यह बैठक पहले सुबह 11 बजे बुलाई गई थी, लेकिन बाद में उसे 4 बजे कर दिया था। 4 बजे शुरू हुई बैठक में सभी पार्षद पहुंचे थे। अध्यक्ष मनोज सबसे अंत में बैठक में पहुंचे और उन्हें प्रस्ताव पर चर्चा से पहले एसडीएम को अपना त्यागपत्र सौंपा, लेकिन सभी पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। यह भी पढ़ें : CM सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह CWC बैठक में लेंगे भाग- इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

मई 2024 में लाए थे अविश्वास प्रस्ताव

बता दंे कि नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए भाजपा के सात पार्षदों ने विधानसभा उपचुनाव से पहले मई 2024 में ही नो कॉन्फिडेंस मोशन डीसी हमीरपुर को दिया था। लेकिन हमीरपुर में उपचुनाव को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष को पद से हटाने की मुहिम को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले: केंद्र ने GST मुआवजा रोका, कर्ज लेने की सीमा घटाई- केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे जब डीसी हमीरपुर ने अध्यक्ष को पद से नहीं हटाया तो भाजपा पार्षद हिमाचल हाईकोर्ट चले गए। हिमाचल हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए जल्द नो कॉन्फिेंस मोशन पर हस्तक्षेप करने के आदेश दिए थे।

क्या बोले विधायक आशीष शर्मा

आज की बैठक में हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा भी शामिल हुए। मनोज मिन्हास को पद से हटाने के बाद आशीष शर्मा ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। कांग्रेस सरकार नप अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव को आठ माह तक टालती रही। आज भी सुबह 11 बजे रखी बैठक को बदल कर 4 बजे कर दिया गया। लेकिन हाईकोर्ट ने न्याय किया है और लोकतंत्र की जीत हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें