शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजनीति की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. भाजपा ने सभी छह बागी विधायकों को टिकट दे दिया है. किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने देश भर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की है. सूची में हिमाचल प्रदेश छह सीटों के लिए उम्मीदवार का नाम जारी किया गया है.
- धर्मशाला : सुधीर शर्मा,
- गगरेट : चैतन्य शर्मा
- सुजानपुर: राजिंदर राणा
- लाहुल स्पीति : रवि ठाकुर
- बड़सर : इन्द्रदत्त लखनपाल
- कुटलैहड़ : देविन्दर भुट्टो
