शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार ने चुनावी ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने न केवल कर्मचारियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की है] बल्कि लंबे समय से कम डाइट मनी की शिकायत कर रहे मतदान कर्मियों की डाइट मनी और अन्य आकस्मिक खर्चों की दरों में भी भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले से चुनावी रणक्षेत्र में पसीना बहाने वाले हजारों कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

डाइट मनी में दोगुनी बढ़ोतरी

सरकार के नए फैसले के अनुसार अब पोलिंग पार्टी और सुरक्षा कर्मियों को मतदान दिवस पर प्रति व्यक्ति 225 रुपये डाइट मनी दी जाएगी। पहले यह राशि 100 रुपये थी। इसी तरह मतगणना में लगे कर्मचारियों को भी 225 रुपये प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे। हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि मतगणना प्रक्रिया चार घंटे से कम समय में पूरी हो जाती है तो केवल हल्के जलपान की व्यवस्था ही की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की राजनीति में एक और 'राजा' की शाही एंट्री, विक्रमादित्य से है करीबी नाता, BJP से भरा पर्चा

मानदेय और कंटीजेंसी में भी इजाफा

चुनाव ड्यूटी में अहम भूमिका निभाने वाले पीठासीन अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) के लिए भी कंटीजेंसी राशि बढ़ा दी गई है। पहले जहां यह 100 रुपये प्रति चरण थी, अब इसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। वहीं एआरओ का मानदेय भी बढ़ाकर 4250 रुपये कर दिया गया है। पीठासीन अधिकारियों को प्रति चरण 850 रुपये और पोलिंग अधिकारियों को 800 रुपये प्रति चरण दिए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य ने जयराम के गढ़ में फूंका चुनावी बिगुल: जनता से की भावुक अपील-विकास का किया वादा

वाहन मरम्मत खर्च में भी राहत

सरकार ने चुनावी ड्यूटी में लगाए गए वाहनों के लिए भी राहत दी है। अब वाहन मरम्मत के लिए अधिकतम सीमा 500 रुपये से बढ़ाकर 1550 रुपये कर दी गई है, जिससे फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।

चुनावी माहौल हुआ गरम, नामांकन का दूसरा दिन

इधर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमा गया है। नामांकन भरने की प्रक्रिया के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों और समर्थकों की भारी भीड़ के साथ अपने नामांकन दाखिल कर रहे हैं। गांव-गांव में चुनावी हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह सियासी गतिविधियां और भी रफ्तार पकड़ने वाली हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 44 साल में ही 'बुजुर्ग' हो गए लोग- डकार रहे थे वृद्ध पेंशन के पैसे, अब दर्ज हुई FIR

नामांकन का दूसरा दिन: उमड़ा जनसैलाब

एक तरफ जहां सरकार ने कर्मचारियों को खुश किया है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में चुनावी पारा सातवें आसमान पर है। पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज दूसरा दिन है। पूरे प्रदेश से नामांकन केंद्रों के बाहर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप और भारी भीड़ के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंच रहे हैं। पंचायतों में शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो चुका है, जिससे ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें