शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। प्रदेश में एक तरफ जहां एलपीजी गैस की किल्लत ने लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं अब सस्ते राशन के डिपुओं में सुक्खू सरकार ने रिफाइंड तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में गृहणियों की रसोई का जायका महंगाई के चलते अब खराब होने लगा है। अहम बात यह है कि प्रदेश में नायरा के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में अब आम जनता को हर तरफ से महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गई है।
डिपुओं में महंगा हुई रिफाइंड तेल
ताजा जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला सहित प्रदेश भर में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल महीने से रिफाइंड तेल महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा। अब तक 125 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला रिफाइंड तेल 135 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। यानी हर लीटर पर 10 रुपये का अतिरिक्त बोझ सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति-ससुर की प्रताड़ना सह नहीं सकी 20 साल की नवविवाहिता, छोड़ी दुनिया
गरीब परिवारों को लगा महंगाई का झटका
जिला कांगड़ा में ही करीब 4 लाख 68 हजार से अधिक राशन कार्ड धारक इस बढ़ोतरी से प्रभावित होंगे। इनमें गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और अन्य प्राथमिकता वाले परिवार भी शामिल हैं, जो पहले से ही सीमित आय में घर का खर्च चलाते हैं। ऐसे में रिफाइंड तेल के दाम बढ़ना उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, इन पंपों पर आज से लागू हुए नए रेट; जानें कितने बढ़े दाम
क्या कहते हैं अधिकारी
राशन डिपुओं के माध्यम से सरकार गेहूं, चावल, दालें, नमक, आटा और खाद्य तेल जैसे जरूरी सामान निर्धारित दरों पर उपलब्ध करवाती है। लेकिन अब तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर महंगाई के दबाव को और बढ़ाएगी। उधरए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कांगड़ा पुरुषोत्तम सिंह ने पुष्टि की है कि रिफाइंड तेल की नई दरें अप्रैल माह से लागू होंगी और उसी के अनुसार राशन डिपुओं में वसूली की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा.दसा: पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, चीख-पुकार से दहला क्षेत्र
इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष इसे सुक्खू सरकार का महंगाई बढ़ाने वाला कदम बता रहा है, जबकि आम लोग भी बढ़ती कीमतों से चिंतित नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि रसोई के बजट पर इसका असर साफ तौर पर दिखाई देगा।
पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक तरफ एलपीजी सिलेंडर ना मिलने से लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। अब सस्ते राशन डिपुओं में मिलने वाले रिफाइंड तेल के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। इतना ही नहीं हिमाचल में पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं। प्रदेश में नायरा कंपनी ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के दामों में पांच रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में अगर एचपी और इंडियन ऑयल ने भी पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की तो लोगों को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है।
