ऊना। देवभूमि हिमाचल के मंदिरों और शक्तिपीठों से प्रदेश के साथ-साथ देश-विदेश के लोगों की भी गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यहां के मंदिरों में स्थानीय और बाहरी राज्यों के लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। इन मंदिरों में कई भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और वो भेंट स्वरूप मंदिरों में कई तरह की कीमती चीजें चढ़ाते हैं।
श्रद्धालु ने चढ़ाया चांदी का छत्र
ऐसा ही श्रद्धा और आस्था का अनूठा दृश्य ऊना जिले में स्थित चिंतपूर्णी माता मंदिर में देखने को मिला। जिसके बाद शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर एक बार फिर भव्य भेंट से सुर्खियों में आ गया है। चिंतपूर्णी मंदिर के दरबार में एक श्रद्धालु ने पौना किलो (750 ग्राम) चांदी का छत्र भेंट किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में एंट्री टैक्स पर फिर विवाद: पंजाब के लोगों ने किया चक्का जाम, भाजपा MLA भी धरने पर बैठे
परिवार संग आया था श्रद्धालु
मंदिर प्रशासन ने बताया कि आज श्रद्धालु अपने परिवार संग पंजाब के फिरोजपुर से मंदिर पहुंचा था। उसने माता के दरबार में पौने किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। श्रद्धालु द्वारा भेंट किया गया ये छत्र कारीगिरी का उत्कृष्ट नमूना है। यह छत्र शुद्ध चांदी से तैयार किया गया है और इस पर बहुत ही सुंदर बारीक कारीगरी की गई है।
हर मनोकामना हुई पूरी
वहीं, माता के दरबार में छत्र भेंट करने वाले श्रद्धालु का कहना है कि वो और उनका परिवार कोई साल से मां चिंतपूर्णी का सेवा कर रहे हैं। आज तक उन्होंने माता रानी से जो भी प्रार्थना की- वो सब पूरी हुई हैं। माता के चरणोंं में ये छत्र भेंट करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। श्रद्धालु ने कहा कि माता चिंतूपूर्णी के आशीर्वाद से उनके घर-परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी हुई है। श्रद्धालु ने अपनी पहचान गुप्त रखने को कहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाबा बालक नाथ के दरबार में हुआ चमत्कार- परिवार ने की अरदास, बोलने लगा 3 वर्षीय बच्चा
11 तोले सोने का छत्र
वहीं, आज पंजाब से आए एक अन्य श्रद्धालु ने माता के चरणों में 11 तोले सोने का छत्र अर्पित किया। श्रद्धालु ने मंदिर प्रशासन से आग्रह किया कि उसका नाम सार्वजनिक ना किया जाए। श्रद्धालु पंजाब से अपने पूरे परिवार संग माता को भेंट चढ़ाने आया था।
यहां गिरे थे माता सती के पैर
उल्लेखनीय है कि, भक्तों की सभी चिंताएं हर लेनी वाली माता चिंतपूर्णी का यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है-जहां माता सती के पैर गिरे थे। यहां पर हर साल सैंकड़ों श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए आते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता का हौसला बनी 5 बेटियां, मेले में एकजुट हो चला रही मिठाई की दुकान- बनीं प्रेरणा
हिमाचल के छिन्नमस्तिका माता चिंतपूर्णी मंदिर के चारों ओर भगवान शिव रक्षक बनकर विराजते हैं। इस मंदिर में माता रानी ने अपने भक्त को कन्या रूप में दर्शन भी दिए थे- जिसके प्रमाण आज भी मंदिर में मौजूद हैं।
चारों ओर शिव करते हैं वास
चिंतपूर्णी मंदिर की एक खासियत यह भी है कि मंदिर के चारों ओर स्वयं भगवान शिव वास करते हैं। मंदिर के पूर्व में कालेश्वर महादेव मंदिर, पश्चिम में नारायण महादेव मंदिर, उत्तर में मककंद महादेव मंदिर और दक्षिण में शिव बारी मंदिर आज भी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां चिंतपूर्णी ने पूरी की अरदास- भक्त ने निभाया अपना वादा, चढ़ाया 11 तोले सोने का छत्र
माता ने दिए थे दर्शन
पौराणिक कथाओं में इसका जिक्र होता है कि यहीं पर मां भगवती ने भक्त 'मैदास जी' को कन्या रूप में साक्षात दर्शन दिए थे और उनकी चिंता दूर हो गई थीं। कहा जाता है कि मैदास जी को दर्शन देने के बाद माता ने उनसे कहा कि वो जहां से भी पत्थर हटाएंगे-वहां से पानी निकलना शुरू हो जाएगा।
मंदिर के बाहर पत्थर...
ऐसे में माता के कहे अनुसार, भक्त मैदास ने जब वहां से पत्थर हटाया तो उसी स्थान से जल प्रवाह शुरू हो गया। आज भी इस पानी से बना तालाब मौके पर मौजूद है। साथ ही भक्त मैदास ने जिस पत्थर को निकाला था- वो पत्थर आज भी माता चिंतपूर्णी मंदिर के मुख्य द्वार के पास दाईं ओर रखा देखा जा सकता है।
