#विविध

May 20, 2026

हिमाचल पंचायत चुनाव : धर्म संकट में फंसा पति, वॉर्ड पंच के लिए पत्नी और सगी बहन आमने-सामने

दुविधा में माता-पिता, किसका करें समर्थन

शेयर करें:

panchayat election sister in law family members elected thunag mandi seraj

मंडी। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी मैदान से नए-नए दिलचस्प किस्से सामने आने लगे हैं। कहीं पति-पत्नी एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं तो कहीं पिता और पुत्र अलग-अलग दावेदारी पेश कर रहे हैं।

आमने सामने भाभी-ननद

इसी बीच सराज विधानसभा क्षेत्र की केओली पंचायत में इस बार चुनाव ने रिश्तों को ही राजनीतिक रंग दे दिया है। यहां वार्ड सदस्य के चुनाव को लेकर ननद और भाभी आमने-सामने उतर आई हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : दो दोस्तों ने लूटी छात्रा की इज्ज.त, कंप्यूटर सेंटर में हुई थी दोस्ती- वीडियो भी बनाई

चर्चा का विषय बना मुकाबला

एक ही परिवार में शुरू हुई यह चुनावी प्रतिस्पर्धा अब पूरे गांव में चर्चा का मुख्य विषय बन चुकी है। गांव की चौपालों से लेकर घरों के आंगन तक हर तरफ इसी मुकाबले की बातें हो रही हैं।

घर-घर जाकर समर्थन करने में जुटी

एक तरफ बीना देवी चुनाव मैदान में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए महिलाओं और युवाओं से लगातार संपर्क साध रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी भाभी खीरामणी भी घर-घर जाकर समर्थन जुटाने में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : विदेश में नौकरी करने का मौका, हर महीने मिलेगी एक लाख तक सैलरी- जल्द करें अप्लाई

असमंजस में गुलशन

दोनों उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं, जिससे चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है। इस मुकाबले में सबसे अधिक असमंजस की स्थिति गुलशन के सामने खड़ी हो गई है।

एक तरफ, दूसरी ओर बहन

एक ओर उनकी पत्नी खीरामणी हैं, जिनके साथ उन्होंने जीवन बिताना है, तो दूसरी ओर उनकी सगी बहन बीना देवी हैं। यही वजह है कि परिवार के सदस्य भी खुलकर किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- HP बोर्ड परीक्षा में छेड़छाड़ : बच्चों के सही जवाब काटकर लिखे गए गलत उत्तर, रिपोर्ट में खुलासा

गहरी दुविधा में माता-पिता

गुलशन के पिता लाल मन और माता लीला देवी भी गहरी दुविधा में दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि बेटी और बहू दोनों ही परिवार का हिस्सा हैं, ऐसे में किसी एक का पक्ष लेना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है।

गांव के लोग ले रहे मजे

गांव के लोग भी इस चुनाव को लेकर चुटकी लेने से पीछे नहीं हट रहे। कई लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि पंचायत चुनाव ने एक ही घर को दो राजनीतिक खेमों में बांट दिया है। रिश्तेदार भी खुलकर किसी एक उम्मीदवार के समर्थन में आने से बचते नजर आ रहे हैं ताकि परिवारिक रिश्तों में खटास न आए।

यह भी पढ़ें- HRTC बस में स्टूडेंट्स को भी देना होगा किराया, HIM कार्ड के बिना नहीं कर सकेंगे फ्री सफर

चुनावी माहौल हुआ गर्म

चुनावी माहौल इतना गर्म हो चुका है कि सुबह और शाम दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ घर के बाहर देखी जा रही है। खास बात यह है कि महिलाओं में भी इस चुनावी मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मतदान नतीजों पर टिकी नजर

अब सबकी नजर मतदान और नतीजों पर टिकी हुई है। गांव में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि इस पारिवारिक चुनावी रण में जीत आखिर ननद की होगी या भाभी की।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख