कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव में तीन बच्चों की मां के अचानक लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।

3 बच्चों की मां लापता

पूजा देवी पिछले 27 सितंबर से घर पर नहीं है। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसकी सास सरला देवी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मेजर मनकोटिया की सैन्य सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई : बेटा-बेटी विदेश में, हो रहा इंतजार

कैमरे खंगाल रही पुलिस

जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस टीम महिला के संभावित ठिकानों और उसके आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है।

कब से गायब है पूजा?

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक पूजा देवी अपने पति श्रवण कुमार और तीन बच्चों के साथ बलड़ी गांव में रहती थी। 27 सितंबर को वह घर पर नहीं मिली। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से भी उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल बॉर्डर पर सनकी CISF जवान का कांड : साथियों पर की फाय**रिंग, 4 ने तोड़ा दम

बच्चों को मां के लौटने का इंतजार

पूजा देवी के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। मां के अचानक चले जाने से बच्चे परेशान हैं। परिवार के मुताबिक बच्चों को अब भी उम्मीद है कि उनकी मां जल्द घर वापस लौट आएगी। परिजनों ने पुलिस से महिला को जल्द ढूंढने की अपील की है। परिवार की ओर से पुलिस को महिला से संबंधित उपलब्ध जानकारी भी दी गई है, ताकि तलाश को आगे बढ़ाया जा सके।

कब हुई थी पूजा की शादी?

परिवार की ओर से पुलिस को बताया गया है कि पूजा देवी की शादी श्रवण कुमार के साथ लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी। वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली बताई गई है। शादी के बाद वह बलड़ी गांव में अपने परिवार के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में किसी मंत्री की कुर्सी पर संकट! दिल्ली में CM सुक्खू, कैबिनेट में फेरबदल की आहट

क्या काम करता है पूजा का पति?

महिला का पति ड्राइविंग का काम करता है। परिवार के अनुसार पूजा के इस तरह अचानक घर से चले जाने के बाद सभी लोग परेशान हैं और उसके वापस आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

घर से क्या-क्या गायब?

महिला के गायब होने के बाद परिवार ने घर में रखे सामान को भी देखा। सरला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर से कुछ आभूषण और अन्य सामान भी नहीं मिल रहा है। शिकायत के मुताबिक, करीब 30 ग्राम सोना और लगभग 200 ग्राम चांदी के अलावा रसोई में इस्तेमाल होने वाले कुछ बर्तन भी घर में नहीं मिले। इन सामानों के संबंध में परिवार की ओर से लगाए गए दावों की पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 22 साल का युवक था सवार; बुझ गया घर का चिराग

पुलिस को क्या चला पता?

परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी भी दी है कि पूजा देवी के बारे में पता लगाने के दौरान उन्हें मझींन के सुनार जगदीश चंद से संबंधित जानकारी मिली। परिवार का कहना है कि पूजा वहां से सोने की एक नोज पिन उधार लेकर गई थी। इसके अलावा बाजार में मोबाइल की दुकान चलाने वाले अश्वनी कुमार से एक सिम कार्ड लिए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस इन जानकारियों को महिला की तलाश से जोड़कर जांच कर रही है।

कहां पहुंची पुलिस जांच?

गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संभावित रास्तों और आसपास के स्थानों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घर से निकलने के बाद पूजा देवी किस दिशा में गई और किन स्थानों पर गई हो सकती है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। सिम कार्ड और महिला से संबंधित अन्य जानकारियों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

यह भी पढ़ें- मेजर मनकोटिया की सैन्य सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई : बेटा-बेटी विदेश में, हो रहा इंतजार

पुलिस ने शुरू की छानबीन

फिलहाल पूजा देवी का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार के सदस्यों से जानकारी लेने के साथ महिला से जुड़े संभावित संपर्कों और स्थानों की पड़ताल कर रही है। मामले में सामने आई हर जानकारी को जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।

परिवार की पुलिस से मांग

परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द पूजा देवी का पता लगाने की मांग की है। महिला की तलाश के साथ घर से सामान गायब होने संबंधी शिकायत और सिम कार्ड व नोज पिन से जुड़ी जानकारी की भी पुलिस जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें