मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक सनसनीखेज और चिंताजनक खबर सामने आई है। उपमंडल सुंदरनगर के चलोग (हराबोई) क्षेत्र से एक युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। जवान बेटे के ऐसे अचानक लापता हो जाने से परिजन बेहद परेशान हैं और जनता से मदद की अपील कर रहे हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
परिजनों का कहना है कि उनकी बेटा बीती 19 (सोमवार) जनवरी से महाकाली जलपा मंदिर, चलोग (हराबोई) क्षेत्र लापता है। उन्होंने खुद और पुलिस की मदद से भी उसे हर संभावित जगह पर ढूंढ लिया है, लेकिन उसका अभी तक कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रील के क्रेज ने छीनी दोनों भाइयों की जिंदगी, बर्फ में रेस्क्यू कर चौथे दिन मिली बॉडी
परिजनों में चिंता का माहौल
बेटे के लापता होने के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजन रात-दिन बेटे के सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं। युवक के लापता होने की सूचना संबंधित पुलिस थाने में दर्ज करवा दी गई है और प्रशासन द्वारा तलाश अभियान जारी है।
लापता युवक की पहचान
- नाम- मृगांक ठाकुर (स्वीट)
- उम्र- 25 वर्ष
- लंबाई- लगभग 6 फीट
- आखिरी बार जब देखा गया-ड्रार्क ग्रे स्वेटर, काला लोअर और बिना चश्मे के
यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार की पहली सरकारी अफसर बनीं साक्षी, किसान पिता की बेटी ने झटका 19वां रैंक
डिप्रेशन से पीड़ित है मृगांक
परिजनों ने बताया कि उनका बेटा डिप्रेशन से पीड़ित है। अगर किसी को भी इसके बारे में कुछ जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत संपर्क करें। पता देने वाले को परिवार की ओर से दस हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
परिवार की करें मदद
मृगांक ठाकुर के माता-पिता ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी ने भी मृगांक को कहीं देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत उनके मोबाइल नंबर 7018198311, 8295692249 और 9625200006 पर संपर्क करें। परिवार ने कहा है कि यह वक्त उनके लिए बेहद कठिन है और समाज के सहयोग के बिना वे अपने बेटे को ढूंढ नहीं सकते।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 7 घंटे में 27 KM का सफर- जाम में फंसे रहे मंत्री के बेटे, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
सकुशल लौट सके मृगांक
परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस भी हरसंभव प्रयास में जुटी है। वहीं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि अगर वे आसपास या रास्तों में किसी को मृगांक दिखे , तो तुरंत पुलिस या परिवार को सूचित करें। आप सभी से निवेदन है कि इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि मृगांक जल्द ही अपने घर सकुशल लौट सके।
