कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से बेहद चिंताजनक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कराडसू क्षेत्र के सौर गांव में पिता की डांट से नाराज हुआ बेटा घर से कहीं चला गया है।
16 वर्षीय लड़का हुआ लापता
16 वर्षीय बेटे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापना होने से परिजन काफी परेशान हैं। परिजन बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP में सियासी हलचल : सांसद अनुराग को मुख्यमंत्री कहने पर मची खलबली
पुलिस थाने पहुंचा पिता
लापता लड़के के पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत कुल्लू पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द उनके बेटे को खोज लिया जाए।
मोबाइल के लिए पड़ी डांट
पिता ने बताया कि उनका बेटा जमा एक कक्षा का छात्र है। कुछ दिन पहले उसके पास उन्हें एक मोबाइल फोन मिला था। जिसके लिए उन्होंने उसे डांट लगाई थी। इसके बाद से वो घर में किसी से ठीक से बात नहीं करता था और चुपचुाप रहने लगा।
15 -16 दिन से था परेशान
उन्होंने बताया कि पिछले करीब 15-16 दिनों से वो मानसिक रूप से परेशान था। बीती 6 फरवरी को सुबह करीब 5 बजे उनका बेटा घर पर किसी को भी कुछ बताए बिना कहीं चला गया और दोबारा वापस ही नहीं लौटा।
घर से चला गया कहीं
उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर हर संभव जगह पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ सुराग नहीं मिला। थक हार कर उन्होंने 7 फरवरी को कुल्लू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मगर शिकायत करवाए हुए लगभग तीन दिन हो गए हैं और बेटे का कोई अता-पता नहीं है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ : CADBURY चॉकलेट में निकला जिंदा कीड़ा और अंडे
कहां तक पहुंची पुलिस जांच?
मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा लापता लड़के को ढूंढने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। पुलिस टीम मोबाइल फोन की डिटेल और आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही लापता लड़के के दोस्तों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है- ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।
जल्द मिल जाएग बेटा
पुलिस टीम ने लापता लड़के के परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके बेटे को सही-सलामत खोज लिया जाएगा। उन्होंने परिजनों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
