शिमला। हिमाचल प्रदेश ने एक और वीर जवान को खो दिया है। राजधानी शिमला के जुब्बल उपमंडल के 21 वर्षीय जवान का रहस्यमयी परिस्थितियों में निधन हो गया है। वीर जवान के अचानक हुए देहांत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।
जवान की रहस्यमयी मौत
बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय जवान संजय कुमार वर्तमान में डोगरा रेजीमेंट झारखंड में ट्रेनिंग कर रहा था। बीती 27 सितंबर से संजय लापता था और फिर बाद में संजय का शव तालाब में पड़ा मिला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर भारी बारिश का अलर्ट : आंधी-तूफान के साथ बरसेगी आफत, रहें सतर्क
तिरंगे में लिपटा लौटा घर
आपको बता दें कि बीते कल संजय की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव सेंज-बेठाड़ा गांव पहुंची। नौजवान बेटे को तिरंगे में लिपटा देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। संजय की पार्थिव देह कुछ देर घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। फिर पूरे सैन्य सम्मान के साथ संजय को अंतिम विदाई दी गई।
चीख-पुकार से दहला इलाका
संजय की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। पूरे इलाके में चारों ओर वीर जवान अमर रहे और भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। परिजनों, दोस्तों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।
यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव आज से शुरू, 200 KM का सफर तय कर पहुंचे कई देवी-देवता
तालाब में मिली लाश
परिजनों ने बताया कि बीती संजय झारखंड में ट्रेनिंग कर रहा था। बीती 27 सितंबर को संजय वहां से कहीं लापता हो गया। तलाश के दौरान संजय की लाश पास के एक तालाब में मिली। संजय की मौत कब हुई- कैसे हुई, इस बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं है।
क्या हुआ संजय के साथ?
फिलहाल, मामले की जांच जारी है। परिजनों ने बेटे की मौत के कारणों का पता लगाने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि संजय ने भर्ती होने के बाद के बहुत सारे सपने संजोए थे। मगर सब कुछ खत्म हो गया। संजय के देहांत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
