बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश ने दो दिनों में अपना दूसरा वीर जवान खो दिया है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कुड़साय गांव के 55 वर्षीय CRPF जवान ASI पवन कुमार का हृदयघात होने के कारण निधन हो गया। बीते कल सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
ड्यूटी के दौरान पड़ा दिल का दौरा
पवन कुमार को भराड़ी पुलिस और CRPF बटालियन द्वारा अंतिम विदाई दी गई। पवन कुमार के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। परिवार की बेबसी देखकर हर आंख नम थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल के दंपती ने लिया देहदान का संकल्प, जानें कैसे मिली प्रेरणातिरंगे में लिपटा देख बेसुध हुई मां और पत्नी
बता दें कि बीते कल पवन कुमार की पार्थिव देह उनके घर पहुंची। तिरंगे में लिपटी जवान की देह को देख कर जहां उसकी मां और पत्नी बेसुध हो गई। वहीं, जवान का बुजुर्ग बाप बेटे को एकटक निहारता रहा पर कुछ बोल नहीं पाया। जवान की पार्थिव देह के घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और हर तरफ चीख पुकार मच गई।J&K में थी ड्यूटी
वर्तमान में पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के कटरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि पवन कुमार पिछले कुछ दिनों बीमार रहे। ड्यूटी के दौरान ही वह अपना उपचार भी करवा रहे थे। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी गाड़ी, अस्पताल भी नहीं पहुंच पाया सवार- पसरा मातमदो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बीते सोमवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका देहांत हो गया। पवन कुमार के देहांत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पवन कुमार अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और एक बेटी-बेटा छोड़ गए हैं।लेह में मिली परमवीर को शहादत
आपको बता दें कि ऊना जिले के बेटे परमवीर सिंह का लेह-लद्दाख में हृदय गति रुकने से देहांत हो गया है। परमवीर पिछले 13 वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे थे और अपनी साहसिकता के लिए जाने जाते थे। वर्ष 2015 में सियाचिन (लद्दाख) में एक आतंकवादी मुठभेड़ के दौरान उन्हें पेट में गोली भी लगी थी। आज उनकी पार्थिव देह घर पहुंचेगी- जहां पर सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।हार्ट अटैक के संकेत-
विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले ही दिखने लग जाते हैं।- लोगों को भूख कम लगने लगती है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने की पसंदीदा चीजें खाने से भी मन कतराने लगता है।
- दिल में किसी तरह की दिक्कत होने पर लिवर को खाना पचाने में दिक्कत आने लग जाती है। पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको आपका पेट भरा-भरा और फूला हुआ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- अगर आपकी 500 मीटर चलने पर भी सांस फूल जाती है या फिर कुछ सीढ़िया चढ़ना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है तो यह भी अच्छे लक्षण नहीं है।
- किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा पसीना आना भी खतरनाक साबित हो सकता है।
- रात के सोते समय में जबड़े में दर्द होना।
- बाएं कंधे में तेज दर्द होना भी खतरनाक होता है।
हार्ट अटैक आने पर क्या करें?
- कभी आपके सामने किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो सबसे पहले किसी समतल जगह पर उसे सीधा लेटाएं।
- ऑक्सीजन की कमी के चलते उसका ब्रेन डैमेज हो सकता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सीने पर जोर-जोर से मुक्का मारें या तो सीने को जोर-जोर से दबाएं।
- बेहोश पड़े व्यक्ति को तुरंत अपने हाथ से CPR दें। CPR में मुख्य
