#विविध

March 12, 2026

हिमाचली ने विदेशी मेम से रचाई शादी : ऑस्ट्रलिया में हिंदू रीति-रिवाज से पूरी हुई सभी रस्में

एक साल पहले घर पर बताया रिश्ते के बारे में

शेयर करें:

sirmaur boy marriage australian girl himachal pradesh hindu rituals

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ समय से शादियों को लेकर बेहद चर्चा में बना हुआ है। अब एक बार फिर हिमाचल में एक अनोखी शादी हुई है- जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। कहते हैं कि प्रेम जाती पाती और सरहदें नहीं देखता। प्यार किसी भी धर्म समुदाय या संस्कृति से नहीं बंधा होता है।

ऑस्ट्रेलिया से हिमाचल आई बहू

वहीं, हिमाचल की संस्कृति और यहां के लोग पूरे देश को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हिमाचल के कई युवाओं ने विदेशी मेमों के साथ शादी रचाई है और कई दूसरे देशों के युवाओं को हिमाचल के बेटे-बेटियों की सादगी भायी हैं। अब ऐसी ही एक और शादी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में भी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी शुरु : आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, अगले 6 दिन खराब रहेगा मौसम

सिरमौर का दूल्हा, ऑस्ट्रेलिया की दुल्हन

आपको बता दें कि सिरमौर जिले के संगड़ाह के चोकर गांव में आदर्श उर्फ मन्नू की शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुई है। उनका विवाह, जो सरहदों को जोड़ने वाला एक खूबसूरत उदाहरण बन गया है। आदर्श ने अपने जीवन साथी के रूप में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली शिबोन को चुना है।

 

unique marriage himachal sirmaur

हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

दोनों ने बीती 5 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के एक रिजॉर्ट में हिंदू रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह बंधन में कदम रखा। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में खुशी और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। वहीं, दुल्हन को भी पहाड़ी रीति-रिवाज बेहद पसंद आए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : 10 दिन बाद घोषित होगा आरक्षण रोस्टर; महिलाओं, SC/ST सीटों को लेकर बढ़ी उत्सुकता

दोनों परिवारों में खुशी का माहौल

शादी में दूल्हे के परिवार के सदस्यों के समेत कई दोस्त पहुंचे। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड समेत और भी कई देशों से दूल्हे के दोस्त बारात में शामिल थे। आदर्श के पिता पुरुषोत्तम सिंह शिक्षा विभाग में हेडमास्टर रह चुके हैं।

unique marriage himachal sirmaur

विदेशियों को पसंद आए हिंदू रीति-रिवाज

बारातियों ने मेहंदी, हल्दी, वरमाला सहित सभी पारंपरिक अनुष्ठानों में पूरे उत्साह से भाग लिया। भारतीय संस्कृति और परिवारों की आत्मीयता ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें : घर से पेपर देने निकली थी 7वीं की छात्रा, रावी नदी में लगा दी छलांग- हुई मौ*त

ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करते हैं दोनों

आदर्श और उसकी दूल्हन ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करते हैं। साथ काम करते-करते दोस्ती हुई, फिर रिश्ते में अपनापन और समझदारी बढ़ी और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने फिर शादी करने का फैसला लिया।

गांव में की धाम

ऑस्ट्रेलिया में शादी करने के बाद दोनों हिमाचल आए- यहां राजगढ़ में बीती 10 मार्च को उन्होंने परिवार व रिश्तेदारों के साथ धाम का आयोजन किया। परिजनों ने बताया कि मूल रूप से वे नौहराधार के पास चोकर गांव के रहने वाले हैं। मगर वर्तमान में पूरा परिवार राजगढ़ में रह रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ऐसी पत्नी से भगवान बचाए! पति ने फोन चलाने से रोका- तो उस पर फेंक दिया उबलता दूध

एक साल पहले घर पर बताया

परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले ही आदर्श ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया था। बच्चों की खुशी के चलते वो राजी हो गए। उन्होंने बताया कि भाषा बाधा बन रही है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें बेहतर हो जाएंगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख