शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा व्यवस्था परिवर्तन किया है। इस व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश के उस वर्ग को लाभ मिलेगा, जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेता है। यानी प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के बिगड़े हालातों के बीच सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वालों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सरकार हर महीने इनके खाते में पेंशन डालने जा रही है।

तीन माह बाद मिलती थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

दरअसल हिमाचल प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहले हर तीन माह बाद दी जाती थी। लेकिन अब सुक्खू सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए इसमें बड़ा बदलावा किया है और इस पेंशन को हर माह लाभार्थियों के खाते में डालने का फैसला लिया है। सुक्खू सरकार ने इस व्यवस्था पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक चलाकर पालता था परिवार, बीच सड़क पलटा; पसरा मातम

सुक्खू सरकार ने बदली व्यवस्था परिवर्तन

बता दें कि प्रदेश की सुक्खू सरकार की इस नई व्यवस्था के चलते ही अभी तक लाभार्थियों के खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च की क्वार्टरली पेंशन भी नहीं डाली गई है। सरकार की नई व्यवस्था लागू होने के बाद भी लाभार्थियों के खाते में अब पेंशन डाली जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें : बहन की डोली उठने से पहले स्वर्ग सिधारा इकलौता भाई, 15 दिन पहले आया था घर

प्रदेश भर में आठ लाख लाभार्थी

सूत्रों की मानें तो प्रदेश भर में लगभग आठ लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी हैं। इसमें केंद्र और राज्य की पेंशन स्कीम शामिल है। हिमाचल में इस समय लगभग पौने 6 लाख लोग ओल्ड एज पेंशन ले रहे हैं, जबकि एक लाख से अधिक विधवा और एकल  महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है। 

 

यह भी पढ़ें : खेत में घास काट रही थी महिला, ऊपर आ गिरी बेकाबू कार; मौके पर स्वर्ग सिधारी


इसी के साथ 75000 से अधिक लोगों को दिव्यांग राहत भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा भी इसमें अन्य पेंशन स्कीम शामिल हैं। प्रदेश में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग की ओर से यह पेंशन जारी की जाती है। इन सभी को पहले तीन माह की एक साथ पेंशन दी जाती थी। लेकिन अब सुक्खू सरकार की व्यवस्था परिवर्तन के अनुसार इन लाभार्थियों को हर माह पेंशन दी जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें