शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
कल, यानी 11 अगस्त को दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट और छह जिलों में यलो अलर्ट लागू रहेगा। वहीं 12 अगस्त को भी तीन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा।ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में यलो अलर्ट जारी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान हुआ शहीद: डेढ़ साल का है बेटा; एक माह पहले बने थे लेफ्टिनेंट कर्नल
बारिश से अब तक 1988 करोड़ का नुकसान
प्रदेश में अब तक बारिश और बाढ़ से 1988 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। आपदा में 219 लोगों की मौत हुई है, जबकि 37 लोग अभी भी लापता हैं। वर्तमान में 362 सड़कें बंद हैं, जिससे कई क्षेत्रों में यातायात पूरी तरह ठप है। इसके अलावा, 613 बिजली ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं, जिससे सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हैं। 520 पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हैं, जिससे पीने के पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
1 अगस्त से अब तक 33% अधिक बारिश
IMD के आंकड़ों के अनुसार, 1 अगस्त से अब तक प्रदेश में सामान्य से 33% अधिक बारिश दर्ज की गई है। ऊना में सबसे ज्यादा 266.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 138% अधिक है।
- बिलासपुर में 229.1 मिमी (116% अधिक)
- हमीरपुर में 225.8 मिमी (106% अधिक)
- मंडी में 236.3 मिमी (71% अधिक)
- शिमला में 121.2 मिमी (79% अधिक)
- किन्नौर में 45.3 मिमी (दोगुनी बारिश)
- कुल्लू में 122.4 मिमी (95% अधिक)
- सिरमौर में 161.4 मिमी (23% अधिक)
-
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी कर्मचारी का चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, रेस्ट हाउस में पड़ा मिला
कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में कम वर्षा
प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश का असर कम रहा है। कांगड़ा में 195.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 12% कम है, जबकि लाहौल-स्पीति में सिर्फ 16.7 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 57% कम है।
