शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू लंदन गए हुए हैं। बीती 18 सितंबर को ही वे लंदन के लिए रवाना हुए। CM किसी ऑफिशीयल दौरे पर नहीं बल्कि अपने निजी काम को लेकर लंदन गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बेटियां भी लंदन गई हैं।
बेटी के एडमिशन के लिए लंदन
CM सुक्खू के लंदन जाने की वजह है उनकी बेटी की पढ़ाई। CM सुक्खू अपनी बेटी के एडमिशन के चलते ही परिवार सहित लंदन गए हैं। CM, उनकी पत्नी और दो बेटियों ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : नशे में टल्ली था पंचायत सेक्रेट्री, लोगों ने की शिकायत- उठा ले गई पुलिस
लॉ की मास्टर डिग्री करेगी बेटी
जानकारी के मुताबिक CM सुक्खू की बेटी कामुन लंदन स्कूल ऑफ कॉमर्स में लॉ की मास्टर डिग्री करेंगी। कामुन ने लॉ में मास्टर्स करने के लिए अलग-अलग परीक्षाएं दी थीं और इस आधार पर उनका चयन हुआ है। बता दें लंदन स्कूल ऑफ कॉमर्स दुनिया के टॉप 3 संस्थानों में शामिल हैं।
27 सितंबर को लौटेंगे शिमला
CM परिवार सहित 7 दिन के लिए लंदन गए हैं। बताया जा रहा है कि वे 27 सितंबर को लंदन से शिमला लौटेंगे। लंदन रवाना होने से पहले CM सुक्खू ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी लैंडस्लाइड- सेंट एडवर्ड स्कूल पर खतरा, दो दिन के लिए बंद
CM सुक्खू की हैं दो बेटियां
हिमाचल के CM सुक्खू की दो बेटियां हैं। एक का नाम रूहुन है और दूसरी का कामुन। दोनों ने शुरुआती शिक्षा शिमला से ग्रहण की है। फिर आगे की पढ़ाई के लिए दोनों दिल्ली चली गईं। अब एक बेटी लंदन में पढ़ने वाली है।
निजी दौरे पर हैं CM सुक्खू
आपदा के बीच यूं लंदन के दौरे पर जाने के लिए CM सुक्खू की काफी आलोचना हो रही है। इससे पहले भी CM सुक्खू आपदा के बीच बिहार में चुनाव प्रचार करने चले गए थे। हालांकि इस बार का लंदन दौरा, पूरी तरह से उनका निजी दौरा है।
