#अव्यवस्था
September 19, 2025
हिमाचल में भारी लैंडस्लाइड- सेंट एडवर्ड स्कूल पर खतरा, दो दिन के लिए बंद
"सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद करने का फैसला"
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। राजधानी शिमला में बारिश से जगह-जगह भू-स्खलन हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमलैंड से सामने आया है। इसकी वजह से प्रशासन को प्रभावित जगह के पास में स्थित स्कूल को बंद करना पड़ा है। लोगों को आन-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग दिए गए हैं। इसस पहले भी हिमलैंड में लैंडस्लाइड हो चुका है।
बीते सप्ताह से शिमला में लगातार बारिश हो रही है। बारिश से कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुए हैं। जाता मामला शिमला के हिमलैंड का है। यहां भारी लैंडस्लाइड हुआ है जिससे आवाजाही ठप हो गई है।
ये लैंडस्लाइड सेंड एडर्वड स्कूल के पास हुआ है। इससे स्कूल पर भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन उचित कदम उठाते हुए 19 व 20 सितंबर को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश DC शिमला की ओर से जारी किए गए हैं।
DC शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल को बंद किया गया है ताकि छात्रों को कोई परेशानी ना हो और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। वहीं इस लैंडस्लाइड के चलते विभिन्न जगह के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
प्रदेश सचिवालय, खलिनी, बीसीएस, पंथाघाटी, विकासनगर और छोटा शिमला जाने वाले लोगों को इस लैंडस्लाइड के चलते दिक्कत उठानी पड़ सकती है। DC बोले कि लोग वैकल्पिक मार्ग ISBT, कनलोग, रामनगर, खलिनी बायपास व तारा हॉल, लक्कड़ बाजार IGMC रोड इस्तेमाल करें।
गौर करने वाली बात है कि 16 सितंबर को भी हिमलैंड में भारी लैंडस्लाइड हुआ था। रास्ते के किनारे खड़ी गाड़ियां इसी चपेट में आ गईं थी व यातायात ठप पड़ गया था। अब एक बार फिर हिमलैंड में भारी लैंडस्लाइड हुआ है।