हमीरपुर। देवभूमि हिमाचल से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। उत्कृष्ट संसदीय कार्य और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रतिष्ठित संसद रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है।
संसद रर्त्न पुरस्कार से हुए सम्मानित
गौर रहे कि ये दूसरा मौका है जब अनुराग ठाकुर को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, स्टील एवं खान संसदीय स्थायी समिति को भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के बेटे की विदेश में मौ.त : 6 महीने पहले ही ज्वाइन की थी नेवी, जल्द होने वाली थी शादी
हिमाचल के लिए यह सम्मान इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि संसद में सक्रिय भागीदारी और प्रभावशाली नेतृत्व के जरिए अनुराग ठाकुर लगातार प्रदेश की आवाज राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाते रहे हैं।
जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने पर मिला सम्मान
यह सम्मान ऐसे समय में मिला है जब संसद में जनहित से जुड़े मुद्दों, विधायी चर्चाओं और समितियों की सक्रियता को लोकतंत्र की असली ताकत माना जा रहा है। ऐसे में हिमाचल के एक सांसद का दोबारा इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जम्मू में HP नंबर की गाड़ी से 8 वर्षीय लड़की का अपह.रण : जबरन वाहन में बैठाया- इलाके में दहशत
2019 में भी मिल चुका है संसद रत्न सम्मान
गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2019 में भी अनुराग ठाकुर को लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन के लिए संसद रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2010 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति A. P. J. अब्बदुल कलाम के सुझाव पर की गई थी। इस पुरस्कार का उद्देश्य संसद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सांसदों और संसदीय समितियों को सम्मानित करना है।
सांसदों का चयन संसद में उनकी भागीदारी, पूछे गए प्रश्नों, बहस में योगदान, उपस्थिति और जनहित से जुड़े कार्यों के आधार पर किया जाता है। संसदीय समिति को मिला यह सम्मान उसकी कार्यकुशलता और सक्रिय भूमिका का प्रमाण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : चुनाव के बीच जिला परिषद प्रत्याशी पर हम*ला, सिर फोड़ा और गाड़ी तोड़ी- थाने पहुंची महिला
यह सम्मान पूरे हिमाचल का सम्मान
सम्मान की घोषणा के बाद अनुराग सिंह ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का सम्मान है। उन्होंने समिति के सभी सदस्य सांसदों और संसद रत्न पुरस्कार चयन समिति का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान संसदीय दायित्वों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें नई प्रेरणा देगा।
यह भी पढ़ें- माता चिंतपूर्णी ने हर लिए सारे दुख : आंखों में पट्टी बांध, घुटनों के बल ज्योति लेकर दरबार पहुंचा पंजाबी
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में खुशी की लहर
अनुराग ठाकुर को दोबारा मिले इस सम्मान के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संसदीय कार्यों में सक्रियता और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली भूमिका निभाने के कारण अनुराग ठाकुर लगातार अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।
