मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां पर एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने कैश वैन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का चालान किया है।
सायरन बजाती जा रही थी एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के जोगिंद्रनगर से बीते बुधवार शाम सामने आया है। यहां एक एंबुलेंस मरीज को लेकर अस्पताल की ओर जा रही थी। एंबुलेंस चालक मरीज को समय पर इलाज दिलाने के लिए सायरन बजाते हुए आगे बढ़ रहा था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 6 जिले अलर्ट पर- अगले तीन दिन खूब सताएगा मौसम, जमकर होगी बारिश
कैश वैन ने रोक दिया एंबुलेंस का रास्ता
इसी दौरान सामने से पंजाब नंबर की एक कैश वैन आ रही थी। कैश वैन चालक ने एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया और दोनों वाहन आमने-सामने आ गए। एंबुलेंस चालक ने चालक से गाड़ी पीछे करने और रास्ता खाली करने को कहा, ताकि मरीज को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके।
चालक ने नहीं हटाया वाहन
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक के कहने के बाद भी कैश वैन चालक ने वाहन पीछे नहीं हटाया। काफी देर तक एंबुलेंस रास्ता मिलने का इंतजार करती रही। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था : बेरोजगारों को 6 महीने की नौकरी, रोज मिलेंगे 1500 रुपये
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैश वैन चालक को समझाया और एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया। पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने और आपातकालीन वाहन का रास्ता रोकने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की।
10 हजार रुपये का काटा चालान
पुलिस ने मोटर वाहन नियमों के तहत कैश वैन चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को हमेशा पहले रास्ता दें, क्योंकि कुछ मिनटों की देरी भी किसी की जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद, श्रीनगर में ऑन ड्यूटी तोड़ा दम- 2 बच्चे मां के भरोसे
पुलिस ने लोगों से की अपील
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को हमेशा प्राथमिकता दें। समय पर रास्ता मिलने से किसी की जान बचाई जा सकती है। हर वाहन चालक को नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
