सोलन। हिमाचल प्रदेश में शराब ठेकेदारों की मनमानी रोकने के लिए सुक्खू सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने तय रेट से अधिक शराब बेचने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। एक्साइज विभाग ने लोगांे से अपील की है कि तय मूल्य से अधिक राशि वसूलने वाले शराब ठेका संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं।

सरकार ने तय किए शराब के दाम

प्रदेश की सुक्खू सरकार ने नए वित वर्ष में शराब ठेकों की नीलामी के साथ ही शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य भी तय कर दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने शराब ठेकेदारों को रेट लिस्ट लगाने के भी निर्देश दिए हैं। अब शराब ठेका संचालक इन तय अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दामों पर शराब नहीं बेच सकेगा। जिससे ठेका संचालकों की मनमानी पर रोक लगेगी और लोगों को उनकी लूट खसोट से भी राहत मिलेगी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गांव के पास खेत में पड़ी मिली व्यक्ति की देह, थोड़ी दूर पार्क थी स्कूटी

एमआरपी से अधिक वसूली पर सील होगा ठेका

एक्साइज विभाग के अनुसार अगर कोई भी शराब ठेका संचालक एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूलता है और इसकी शिकायत संबंधित विभाग के पास पहुंचती है तो विभाग उस पर सख्त कारवाई करेगा। शिकायत मिलने पर एक दिन के लिए ठेका सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा ठेका संचालक से 15 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक जुर्माना भी संबंधित ठेका संचालक को लगाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : अपनी ही पार्टी से नाराज हुए विधायक डॉ. हंस राज : जानें किस बात पर हुआ विवाद

क्या बोले एक्साइज विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर 

स्टेट टैक्स एंड एक्साइज विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रेम सिंह कैथ ने का कि प्रदेश सरकार ने शराब ठेका संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अगर कोई शराब ठेकेदार निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामले में संबंधित शराब ठेका एक दिन के लिए सील कर दिया जाएगा और उससे 10 हजार से 20 हजार तक जुर्माना भी वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गोद में बच्चा लिए चिट्टा तस्करी करने निकली महिला, पति-पत्नी समेत 3 अरेस्ट

लोगों से की अपील

एक्साइज विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी शराब ठेकेदार एमआरपी से अधिक पैसे वसूलने की ना सिर्फ शिकायत करें, बल्कि अपनी शिकायत पर डटे भी रहें। उन्होंने कहा कि कई बार देखने में आया है कि लोग शिकायत तो कर देते हैं, लेकिन बाद में ठेकेदार के साथ मिलकर समझौता कर लेते हैं। ऐसी स्थिति में विभाग की कार्रवाई प्रभावित होती है।

 

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को सुक्खू सरकार ने दिया 440 वोल्ट का झटका, मनाली वाले घर से जुड़ा है मामला

सरकार ने बढ़ाए शराब के दाम

बता दंे कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने नए वित्त वर्ष में शराब के दाम तय कर दिए हैं। इस वित्त वर्ष में सरकार ने शराब के दाम भी बढ़ा दिए है। नए वित्त वर्ष से प्रदेश में हाई ब्रांड शराब 150 से 200 रुपए प्रति लीटर तक महंगी हो गई है। अंग्रेजी के रेगुलर ब्रांड में न्यूनतम 40 से 50 रुपए की प्रति बोतल की बढ़ोतरी की गई है। देसी शराब के दाम भी बढ़े हैं। विभाग की और से जारी सूची के अनुसार देसी शराब प्रति बोतल 15 रुपए महंगी हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें