#राजनीति
April 9, 2025
कंगना रनौत को सुक्खू सरकार ने दिया 440 वोल्ट का झटका, मनाली वाले घर से जुड़ा है मामला
कांग्रेस सरकार पर बोला तीखा हमला
शेयर करें:
मंडी। हिमाचल प्रदेश में मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को सुक्खू सरकार से 440 वोल्ट का तगड़ा झटका पड़ा है। गुस्से से तिलमिलाकर उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।
असल में यह मामला कंगना रनौत के मनाली वाले घर से जुड़ा है। इस मकान का बिजली का बिल एक लाख रुपए आया है। अब कंगना ही दलील है कि जब वे मनाली वाले मकान में रहती ही नहीं हैं तो इतना ज्यादा बिल कैसे आया।
यह भी पढ़ें : अपनी ही पार्टी से नाराज हुए विधायक डॉ. हंस राज : जानें किस बात पर हुआ विवाद
कंगना ने दावा किया कि मनाली के मकान का बिजली बिल हर महीने एक लाख रुपए आ रहा है। गुस्साई कंगना ने सुक्खू सरकार को निशाने पर लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य को उन्नति के रास्ते पर लेकर जाएं और हिमाचल की आम जनता को भेड़ियों के चंगुल से बाहर निकालें।
यह भी पढ़ें : ताशकंद में अनुराग ठाकुर की बड़ी जीत, ग्लोबल लीडर बन बढ़ाया देश का मान
आपको बता दें कि सांसद चुने जाने के 11 महीने बाद कंगना 5 दिन के दौरे पर तीसरी बार मंडी आई थीं। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में दो जनसभाएं भी कीं और हिमाचल प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर लगातार निशाना साधा। उनके बयानों पर कांग्रेस पार्टी ने ऐतराज जताते हुए उन्हें शब्दों की मर्यादा में रहने की नसीहत दी थी।
यह भी पढ़ें : शाबाश हिमाचल पुलिस : 24 घंटों में पकड़ी 9 किलो चरस, बुजुर्ग सहित 6 तस्कर किए अरेस्ट
मंडी के जोगिंदर नगर में मंडी की सांसद कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर तंज कसा था। उन्होंने राहुल गांधी को जहां सोनिया का लाल और विक्रमादित्य सिंह को राजा बाबू कह कर संबोधित किया था। कंगना ने कहा था कि दोनों ही नेता अपनी मर्यादा भूल जाते हैं। कंगना ने दोनों नेताओं को नसीहत देते हुए कहा था कि इतना भी कीचड़ मत उछालो कि खुद की ही मर्यादा भूल जाओ।