शिमला। सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट को भारी पड़ता नजर आ रहा है। गांधी परिवार पर लगाए गए सवालों और विवादित पोस्ट के बाद अब कंगना के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज हो गई है। रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कंगना ने अपनी पोस्ट में सोनिया गांधी से लेकर राजीव और मेनका गांधी तक को लेकर कई सवाल उठाए थे। आखिर कंगना ने ऐसे कौन से बयान दिए थे, जिन पर इतना विवाद हुआ? 

10 नवंबर को सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट

जानकारी के मुताबिक, कंगना रनौत ने 10 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गांधी परिवार को लेकर कुछ पोस्ट शेयर की थीं। इन पोस्ट में उन्होंने सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर कई सवाल उठाए थे। पोस्ट को लेकर रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के DGP से शिकायत की थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सुक्खू सरकार ने 1500 से अधिक पदों पर भर्ती को दी मंजूरी, पुलिस भर्ती में भी बदलाव

शिकायत में क्या कहा गया?

शिकायतकर्ता अतुल शर्मा ने कंगना की पोस्ट पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि पोस्ट में दी गई बातें भ्रामक हैं और बिना किसी पुख्ता जानकारी के शेयर की गई हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इस तरह की पोस्ट से लोगों के बीच तनाव बढ़ सकता है और सार्वजनिक शांति के साथ सामाजिक सौहार्द भी बिगड़ सकता है। शिकायत मिलने के बाद DGP के निर्देश पर शिमला पुलिस ने FIR दर्ज कर ली।

कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(b), 353(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने मुख्य रूप से धारा 196 और 353 के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने धारा 197 के तहत भी जांच करने की बात कही थी, लेकिन FIR में यह धारा शामिल नहीं की गई है। FIR दर्ज होने के बाद मामले की जांच ASI मदन लाल को सौंपी गई है। पुलिस अब शिकायत और सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के आधार पर मामले की जांच करेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सुक्खू सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपए, 300 यूनिट फ्री बिजली योजना को दी मंजूरी

कंगना रनौत के गांधी परिवार पर दिए गए विवादित बयान

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी। इसमें दावा किया गया था कि जिस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी, उस दिन वह सोनिया गांधी को अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन सोनिया उनके साथ नहीं गई थीं।

 

राहुल गांधी पर भी कसा तंज

 

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि किताब में सोनिया ने बताया है कि वह उस दिन राजीव गांधी के साथ क्यों नहीं गई थीं। कंगना ने इस बात को राहुल गांधी से जोड़ते हुए भी टिप्पणी की और कहा कि मुश्किल हालात में खुद को फंसाने वाली आदत उन्हें अपनी मां से मिली है। बिना कमाई के दुनिया की अमीर महिलाओं में कैसे शामिल हुईं सोनिया

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक से टकराई कार... पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम, तीन मासूम भी थे साथ

 

कंगना ने अपनी दूसरी पोस्ट में सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी में खुद कोई पैसा नहीं कमाया, तो वह 1991 में दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में कैसे शामिल हो गईं। कंगना ने पोस्ट में स्विस बैंक खातों में 2 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम होने का सवाल भी उठाया। उन्होंने सोनिया की बायोग्राफी का जिक्र करते हुए कहा कि किताब में इन सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया गया।

राजीव गांधी और मेनका गांधी के रिश्तों पर उठाए सवाल

कंगना ने मेनका गांधी का सिमी गरेवाल को दिया गया एक पुराना इंटरव्यू भी शेयर किया था। इस इंटरव्यू में मेनका गांधी ने बताया था कि उन्हें परिवार के साथ खाने की मेज पर बैठने तक की इजाजत नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार कार का कहर- पहले बस को मारी टक्कर, फिर 3 लोगों को कुचला- दो की थमीं सांसें

 

इस पर कंगना ने सवाल उठाया कि आखिर मेनका गांधी और इंदिरा गांधी के बीच ऐसा कौन तीसरा व्यक्ति था, जिसकी वजह से दोनों परेशान थीं। उन्होंने यह भी पूछा कि जब राजीव गांधी राजनीति में नहीं आना चाहते थे, तो मेनका गांधी को परिवार से बाहर करने के पीछे किसका फैसला था। कंगना ने मेनका गांधी के परिवार से अलग होने और उन्हें घर छोड़ना पड़ने की बात का भी जिक्र किया।

सोनिया गांधी के आने के बाद गांधी परिवार में हुई कई मौतों को बताया संयोग

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' रिलीज होने के बाद कंगना ने एक और पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने गांधी परिवार से जुड़ी कई पुरानी घटनाओं का जिक्र किया।

कंगना ने लिखा कि फिल्म 'इमरजेंसी' की तैयारी के दौरान उन्होंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी रिसर्च की थी। इस दौरान उनके मन में कई सवाल आए।

 

यह भी पढ़ें : BJP सांसद कंगना के खिलाफ DGP से शिकायत : सोनिया की किताब पर उठाए थे सवाल

 

उन्होंने लिखा कि सोनिया गांधी के गांधी परिवार में आने के बाद पहले इंदिरा गांधी की हत्या हुई। इसके बाद संजय गांधी और राजीव गांधी की भी मौत हो गई। कंगना ने इन घटनाओं को एक के बाद एक हुए संयोग बताते हुए सवाल उठाया कि आखिर इन सबके बाद प्रधानमंत्री पद की दावेदार के रूप में सोनिया गांधी ही क्यों बचीं।