हमीरपुर। कहते हैं कि प्रेम जाती पाती और सरहदें नहीं देखता। प्यार किसी भी धर्म समुदाय या संस्कृति से नहीं बंधा होता है। वहीं हिमाचल की संस्कृति और यहां के लोग पूरे देश को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हिमाचल के कई युवाओं ने विदेशी मेमों के साथ शादी रचाई है और आज सुखी जीवन जी रहे हैं। ऐसी ही एक शादी हिमाचल के हमीरपुर जिला में भी हुई है।
हिमाचल युवक को भाई विदेशी मेम
हिमाचल के हमीरपुर जिला के एक युवक को दुबई की मेम भा गई और दोनों ने ही हिंदू रीति रिवाज से शादी भी कर ली। यह शादी जहां पूरे गांव के लिए चर्चा का विषय बन गई, वहीं काफी संख्या में लोग इस शादी समारोह में भी शामिल हुए और वर बधु को आर्शिवाद देकर इस शादी के गवाह बने। शादी समारोह के बाद धाम का भी आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल की गायनी वार्ड में शॉर्ट सर्किट, नवजात शिशुओं के साथ सो रही थी महिलाएं
भराड़ी माता मंदिर में रचाई शादी
बता दें कि युवक हमीरपुर जिला के उखली पंचायत के सनेड गांव का सुरेंद्र है, जिसे दुबई की मरियम से प्यार हो गया। दोनों सात साल से एक दूसरे को जानते थे और दोनों की मुलाकतें धीरे धीरे प्यार में बदल गईं। जिसके बाद सुरेंद्र ने मरियम के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया और दोनों ने हिमाचल के हमीरपुर जिला में भराड़ी माता मंदिर में शादी कर ली।
वीजा ना मिलने से शादी में नहीं आ पाया दुल्हन का परिवार
इस शादी समारोह में लड़की की तरफ से कोई भी शामिल नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य शादी में शरीक होना चाहते थे, लेकिन वीजा ना मिलने के चलते वह इस शादी में शामिल नहीं हो सके। मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। मंदिर में शादी के बाद घर में धाम का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले: बैठक में आना चाहते थे BJP विधायक, जयराम के अड़ियल रवैये ने रोका
विदेशी बहू पाकर परिवार खुश
इस शादी से घर में खुशी का माहौल है और सुरेंद्र के सभी रिश्तेदार और परिजन विदेशी दुल्हन को पाकर काफी खुश हैं। शादी का यह कार्यक्रम दो दिन तक चला। अब कुछ दिन तक दोनों ही घर में रूकेंगे और उसके बाद वापस दुबई जाएंगे। दोनों ही दुबई में होटल लाइंस की एक कंपनी में कार्य करते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: इस माह से बिजली महंगी, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज; जानें कितना बढ़ेगा बिल
सात साल से एक दूसरे को जानते दोनों
बताया जा रहा है कि 26 साल की मरियन और 27 साल का सुरेंद्र सात साल से एक दूसरे को जानते थे। दोनों एक साथ काम करते थे। दोनों अकसर एक दूसरे से मिलते थे और दोनों की यह मुलाकातें प्रेम में बदल गईं। उसके बाद दोनों ने ही शादी करने का मन बना लिया और अपने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। बच्चों की खुशी के लिए दोनों परिवार शादी के लिए मान गए। दोनों परिवारों ने आपस में बातचीत कर सुरेंद्र और मरियन की शादी कर दी।
फ्रांस की लड़की ने हिमाचली लड़के से रचाई थी शादी
बता दें कि अभी चार दिन पहले ही राजधानी शिमला से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां फ्रांस की एक युवती ने हिमाचल प्रदेश के युवक से हिंदू रीति.रिवाज में शादी की थी। यह अनोखी शादी बीते गुरुवार को गोकर्ण के मुख्य समुद्र तट के पास बने श्रीराम सीता लक्ष्मण मंदिर में संपन्न हुई है। यह शादी फ्रांस की क्लारिश रिच और हिमाचल प्रदेश के दिनेश कुमार ने श्रीराम सीता लक्ष्मण मंदिर में हिंदू रीति.रिवाजों के साथ रचाई थी। इस विवाह में भारतीय और विदेशी संस्कृति का गहरा तालमेल दिखा।
