धर्मशाला। अकसर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा का विषय उनका वह कमेंट्स है, जो उन्होंने अपने पूर्व पति विशाल नेहरिया की दूसरी शादी पर पोस्ट किया है। ओशिन शर्मा का यह पोस्ट काफी सुर्ख्ज्ञियां बटोर रहा है और लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी

दरअसल धर्मशाला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने ने अपने जीवन की नई शुरूआत करते हुए दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने धर्मशाला के साथ लगते नरघोटा की स्वाति कपूर से शादी रचाई है। स्वाति कपूर धर्मशाला में ही वकील हैं और गद्दी समुदाय से संबंध रखती हैं। स्वाति कपूर और विशाल नेहरिया बीते रोज ही विवाह बंधन में बंधे। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डिपुओं में एक साथ मिलेगा तीन महीने का तेल, पहले से महंगे हुए दाम

आज विशाल नेहरिया की शादी का रिसेप्शन

आज शनिवार को शादी के बाद योल के नरवाना रिसॉर्ट में शादी का एक बड़ा रिसेप्शन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी लोगों के साथ बड़े बड़े लोग भी पहुंचे हुए थे। बता दें कि विशाल नेहरिया की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी 26 अप्रैल 2021 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ओशीन शर्मा से हुई थी। लेकिन यह शादी लंबी नहीं चल सकी।

यह भी पढ़ें : HRTC बस में सवारी बन बैठी थी महिला नशा तस्कर, साथी समेत हुई गिरफ्तार

ओशिन से साल 2022 में हुई थी शादी

शादी के कुछ ही समय बाद ओशीन शर्मा ने विशाल नेहरिया पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला काफी चर्चित रहा और दोनों का तलाक हो गया। इसी विवाद के चलते 2022 के विधानसभा चुनाव में विशाल को टिकट नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दर्जी कर रहा मरीजों का इलाज, बच्चे को लगाया गलत इंजेक्शन और...

ओशिन शर्मा ने क्या किया पोस्ट

विशाल नेहरिया की शादी की खबर मिलने के बाद उनकी पूर्व पत्नी ओशिन शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा की है। जो कि अब काफी चर्चा में है। ओशिन शर्मा ने लिखा है- "जो बीत गई सो बात गई, जीवन में एक सितारा था.. माना वह बेहद प्यारा था, वह डूब गया तो डूब गया।" हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे विशाल नेहरिया की दूसरी शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि मौजूदा समय में ओशीन शर्मा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में सहायक सचिव के पद पर तैनात हैं। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें