#यूटिलिटी

February 1, 2025

हिमाचल के डिपुओं में एक साथ मिलेगा तीन महीने का तेल, पहले से महंगे हुए दाम

राशन डिपुओं पर इस हफ्ते पहुंचेगी सप्लाई

शेयर करें:

Himachal Ration Depots

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन डिपो में पिछले तीन माह से उपभोक्ताओं को सरसों का तेल नहीं मिल रहा है। डिपुओं में तेल का इंतजार कर रहे लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इस महीने उपभोक्ताओं को एक साथ तीन महीने का सरसों तेल का कोटा मिलने वाला है। मगर इसके लिए उन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

राशन डिपुओं पर मिलेगा तेल

उपभोक्ताओं को डिपुओं में सरसों के तेल के लिए पहले से अधिक दाम चुकाने पड़ेंगे। तेल के दामों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दर्जी कर रहा मरीजों का इलाज, बच्चे को लगाया गलत इंजेक्शन और...

कितने बढ़े तेल के दाम?

आपको बता दें कि राशनकार्ड धारकों को सस्ते राशन की दुकानों पर तेल 23 रुपए लीटर मंहगा मिलेगा। पहले राशन डिपुओं पर तेल APL और BPL को 123 रुपए प्रति लीटर और टैक्स पेयर को 129 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलता था- जो कि अब 23 रुपए महंगा हो गया है। तेल के दाम हर APL, BPL और टैक्स पेयर्स के लिए अलग-अलग तय किए गए हैं। जैसे कि-

  • APL- 146 रुपए प्रति लीटर
  • BPL- 146 रुपए प्रति लीटर
  • टैक्स पेयर्स- 153 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़ें : HRTC बस में सवारी बन बैठी थी महिला नशा तस्कर, साथी समेत हुई गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने गुजरात की कंपनी को सरसों के तेल का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। ऐसे में एक हफ्ते तक होल सेल गोदामों में तेल की सप्लाई पहुंचनी शुरू हो जाएगी। जहां से फिर ये तेल राशन डिपुओं पर भेज दिया जाएगा।

बाजार में क्या है तेल का रेट?

हिमाचल प्रदेश में सरसों के तेल के दाम बहुत अधिक हैं। बाजार में सरसों का तेल राशन डिपुओं से महंगा बिक रहा है। बाजार में सरसों का तेल 170 से 180 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जबकि, डिपुओं में सरसों का तेल सस्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट पर टिकी हिमाचल की नजरें, जानिए क्या-क्या मिलने की है उम्मीद

कब से मिलेगा तेल?

जानकारी देते हुए  हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि सरकार ने सरसों के तेल का रेट अप्रूव कर दिया है। इस महीने के पहले हफ्ते तक तेल की स्पलाई गोदामों में पहुंचना शुरू हो जाएगी। इसके बाद लोगों को सरसों तेल मिलना शुरू हो जाएगा- जिसमें बैकलॉग कोटा भी शामिल है।

 

उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा तेल खरीदने के लिए गठित की गई कमेटी ने तीसरी बार सरसों के तेल खरीदने के टेंडर आमंत्रित किए थे। लेकिन इस बार भी सबसे कम दाम 146 रुपए प्रति लीटर खुले हैं। जबकि, इससे पहले खुले टेंडर में सरसों के तेल के दाम 150 रुपए प्रति लीटर टेंडर खुला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, स्नोफॉल का अलर्ट जारी

तीन महीने से नहीं मिला तेल

बता दें कि हिमाचल में इस समय 19 लाख से अधिक राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। इन्हें अक्तूबर माह में अंतिम बार सरसों का तेल मिला था। एपीएल और बीपीएल परिवारों को 123 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सरसों का तेल दिया जा रहा था। वहीं टैक्स पेयर उपभोक्ताओं के लिए यही भाव 129 रुपए प्रति लीटर था। लेकिन अक्टूबर महीने के बाद से डिपुओं में सरसों तेल का कोटा गायब है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख