चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह-सवेरे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई।
चंबा में आया भूकंप
आपको बता दें कि जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त ज्यादातर लोग चैन की नींद सो रहे थे। जबकि, कुछ लोग सावन का आखिरी सोमवार होने के चलते मंदिर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों की ओर भागने लगे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 2 लड़कियों के बाद 16 वर्षीय छात्र लापता- स्कूल से लौटने के बाद हुआ गायब
कितनी रही भूकंप की तीव्रता?
भूकंप के झटके आज तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर महसूस हुए हैं। कई लोगों ने भूकंप के झटके अनुभव किए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, जमीन के अंदर भूकंप की गहराई 8 किलोमीटर रही।
लोगों ने महसूस किया भूकंप
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया है। मगर भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। अब तक किसी भी प्रकार के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के लाल ने बढ़ाया मान, कश्मीर में दुश्मनों से लिया लोहा- राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं- जो लगातार घूमती रहती हैं। जब यह प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं।
किस वजह से हिलती है धरती?
सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
