#उपलब्धि

August 24, 2026

हिमाचल के लाल ने बढ़ाया मान, कश्मीर में दुश्मनों से लिया लोहा- राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

CM सुक्खू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी बधाई

शेयर करें:

RITESH SHARMA PRESIDENT POLICE MEDAL KANGRA SSB CM SUKHU POST

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित घलोर निवासी और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सेवारत रितेश शर्मा को ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ के लिए नामित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। CM ने रितेश शर्मा की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसे पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया।

CM सुक्खू ने दी बधाई

CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान रितेश शर्मा ने जिस साहस और बहादुरी का परिचय दिया, वह सराहनीय है। कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सुरक्षा के लिए उनके योगदान ने हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का अनोखा शिव मंदिर : यहां नहीं चढ़ता पैसा, भक्त दान करते हैं घास- जानें मान्यता

आतंकवाद विरोधी अभियानों में दिखाई वीरता

रितेश शर्मा ने कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सुरक्षा के लिए किए गए उनके कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित किया गया है।

 

हिमाचल के जवान निभा रहे अहम भूमिका

CM ने कहा कि देश की सुरक्षा में हिमाचल के जवान लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रितेश शर्मा की उपलब्धि इसी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवान प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश के रास्ते में श्रद्धालुओं पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, यात्रा पर लगी रोक- जानें

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं रितेश

CM ने कहा कि रितेश शर्मा का देश के प्रति समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रितेश जैसे जवानों से सीख लेनी चाहिए और देश की सेवा के लिए समर्पण की भावना के साथ आगे आना चाहिए।

परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

घलोर निवासी रितेश शर्मा का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित होना उनके परिवार और क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कांगड़ा जिले के लिए सम्मान की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। CM ने रितेश शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी साहस और समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख