शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बीते कल से ही भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, सीएम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें कुछ बच्चों के द्वारा राधे-राधे कहने पर सीएम असहज होते दिखाई पड़ते हैं। इस दौरान सीएम बच्चों से कहते हैं, “राधे-राधे या नमस्कार।”
बच्चों ने पलटकर दिया राधे-राधे में जवाब
वहीं, मुख्यमंत्री के द्वारा ये सवाल किए जाने पर बच्चे फिर से राधे-राधे जी जवाब देते हैं। जिसके बाद सीएम सुक्खू उनसे कहते हैं कि राधे-राधे क्यों बोल रहे हो। वायरल हो रहा वीडियो का ये सेगमेंट किसी बड़े वीडियो का अंश प्रतीत हो रहा है, जिसे हिमाचल भाजपा के आधिकारिक हैंडल और अन्य कई सोशल मीडिया हैंडल के द्वारा शेयर किए गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल नंबर की Mercedes का दिल्ली में तांडव: 3 लोगों को कुचला दिया- एक का टूटा दम
सीएम के इस बयान को आड़े हाथ ले रही जनता
अब जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, तो लोग इस पर अलग-अलग तरह के कमेन्ट भी कर रहे हैं। राकेश कश्यप नाम के एक यूजर कमेन्ट करते हैं, सबकी मति मारी गई है। वहीं, पंकज राजपूत नाम के एक यूजर का इस पोस्ट पर्व कमेन्ट है, राधे-राधे ना बोलें तो क्या अल्लाह हू अकबर बोलें। वहीं, मनोज तिवारी नाम के एक यूजर का इस पोस्ट पर कमेन्ट है, विनाश काले विपरीत बुद्धि।
भाजपा ने पूछा सनातन से इतनी नफरत क्यों
वहीं, हिमाचल के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने भी सीएम के इस बयान को अपने निशाने पर लिया है। भाजपा के आध्रिक हैंडल से इस वीडियो का चंक शेयर करते हुए लिखा गया है कि हिमाचल के कांग्रेसी मुख्यमंत्री को बच्चों का ‘राधे-राधे’ भी असहज कर गया! आखिर कांग्रेस और उसके नेताओं को सनातन धर्म से इतनी नफरत क्यों?
यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से ITI आई छात्रा, शाम को सहेलियों को जंगल में मिली- उठा लिया था गलत कदम
पहले भी हिन्दू विरोध पर घिरे थे सुक्खू
गौर रहे कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब सीएम सुक्खू की इस तरह के बयान पर आलोचना हो रही है। इससे पहले साल 2023 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद प्रदेश बाहर दिए गए अपने एक बयान में सीएम सुक्खू ने कहा था कि हिमाचल में 97% आबादी हिंदू है।
बीजेपी के अध्यक्ष हिमाचल से हैं, लेकिन 97% हिंदू आबादी वाले प्रदेश में हिन्दुत्व विचारधारा वाली पार्टी बीजेपी को कांग्रेस की इनसानियत की विचारधारा ने हरा दिया। उस वक्त भी सीएम सुक्खू का ये बयान सामने आने पर उनकी खूब आलोचना हुई थी।
