#विविध

June 12, 2026

हिमाचल : अस्पताल जाने के लिए निकली पूजा, नहीं लौटी घर- मां को ढूंढ रहा मासूम

परिजनों को सता रहा अनहोनी का डर

शेयर करें:

28 years married women Pooja missing nawar area rohru shimla himachal police

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां नावर क्षेत्र की शरोंथा पंचायत के घराला गांव से एक शादीशुदा महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।

शादीशुदा महिला हुई लापता

महिला के ऐसे अचानक गायब होने से उसका पति और परिजन काफी परेशान हैं। लापता महिला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रोहड़ू पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में चिट्टे को लेकर बवाल: 16 पुड़िया बेची, 3 युवकों को ग्रामीणों ने बुरी तरह पी.टा

17 दिन से लापता

बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय पूजा पत्नी अमन बाल्टा बीती 27 मई, बुधवार को सुबह के समय घर से रोहड़ू अस्पताल जाने के लिए निकली थी। घर से निकलते वक्त उसने कहा था कि उसे उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है।

नहीं लौटी वापस घर

परिजनों ने बताया कि देर रात तक भी पूजा घर वापस नहीं आई तो उन्हें चिंता सताने लगी। उन्होंने उसे कई बार फोन भी किया। मगर सामने से उसका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें- आपदा से पहले हिमाचल तैयार...75 हजार रक्षक गांव-गांव में होंगे तैनात, संकट की घड़ी में मिलेगी मदद

काफी परेशान हैं परिजन

पिछले करीब 17 दिनों से उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पूजा के दोस्तों व रिश्तेदारों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पूजा के लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं और घबराए हुए हैं। 

मासूम ढूंढ रहा मां

परिजनों ने बताया कि पूजा के लापता होने से उसका मासूम बेटा भी बेहद परेशान हैं। बेटा बार-बार एक ही सवाल पूछता है कि उसकी मम्मी घर कब आएंगी। परिजन पूजा की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले 5 दिन भारी : ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, तूफान-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

कहीं नहीं जाती थी बिना बताए

परिजनों ने बताया कि वो कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाती थी। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। परिवार पूजा की तलाश में दर-दर भटक रहा है। पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 

गहरे सदमे में परिजन

पूजा के पति ने बताया कि पूजा ने उनसे कहा था कि अस्पताल से वो अपने मायके कोटखाई के गरावग जाएगी। 27 मई को करीब 11 बजे पूजा ने उनसे ओल्ड बस स्टेंड रोहड़ू के पास फोन पर आखिरी बार बात की थी। उसके बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा है। पूजा के मायके वाले भी उसके अचानक लापता होने से गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मुर्गा स्कैम : रातों-रात बेच दिए 19 लाख के मुर्गे, पुलिस के पास पहुंचा मामला

जांच में जुटी पुलिस

SP शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पूजा की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं- ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के पुलिस थानों में भी पूजा की तस्वीर भेज दी गई है। उन्होंने पूजा के परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूजा को ढूंढ लिया जाएगा।

पूजा को ढूंढने में करें मदद

पूजा के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को पूजा के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया थाने से संपर्क करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख