शिमला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE के 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश का ओवरऑल रिजल्ट पंजाब और हरियाणा से बेहतर रहा। इस बार भी बेटियों ने सफलता का परचम लहराते हुए छात्रों से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया। कई विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
बेटियों का शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन
दरअसल, प्रदेश में कुल 11,915 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में बैठे अधिकांश विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की और प्रदेश का कुल परिणाम करीब 89.60 प्रतिशत दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- HRTC बस को पास आता देख घबराया युवक : गहरी खाई में समाई कार- मां की मौ.त
अगर छात्राओं और छात्रों के प्रदर्शन की बात करें तो बेटियों ने इस बार भी बाजी मारी। छात्राओं का पास प्रतिशत 91 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि छात्रों का परिणाम इससे थोड़ा कम दर्ज किया गया। इससे साफ है कि हिमाचल की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत
प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के अलावा एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों का प्रदर्शन भी चर्चा में रहा। यहां परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की और स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शिक्षा विभाग ने इसे जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के बढ़ते स्तर का सकारात्मक संकेत बताया है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी की अपील के बाद सोने की खरीद कम- हिमाचल के कारोबारी बोले-बढ़ सकती है मंदी
हिमाचल का रिजल्ट पड़ोसी राज्यों से बेहतर रहने को लेकर शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग इसके प्रमुख कारण हैं। खासतौर पर ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के छात्रों ने भी इस बार अच्छे अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
