नई दिल्ली/शिमला। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए देश के सभी राज्यों को अलर्ट मोड़ में कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के यह आदेश ऐसे समय में आए हैं, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और कभी भी जंग छिड़ने जैसा माहौल है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू - डिप्टी सीएम के बीच क्यों ल रही तनातनी, जयराम ठाकुर ने बताई वजह
पहले भी हो चुकी है मॉकड्रिल
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी कर कहा है कि 7 मई को सभी प्रदेश सुचारू तरीके से नागरिक सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगे। बड़ी बात यह है कि मॉकड्रिल का इससे पहले ऐसा ही अभ्यास साल 1971 में भी किया गया था। उस साल भारत और पाकिस्तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बार फिर सभी राज्यों को मॉकड्रिल के निर्देश दिए हैं। इसके पीछे बड़ा कारण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी CM को विक्रमादित्य ने बताया वीरभद्र स्कूल ऑफ थॉट का शिष्य- CM के करीबी ने किया पलटवार
मॉक ड्रिल में क्या करने के निर्देश
- हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन
- सिविल डिफेंस, छात्रों और नागरिकों को एयर रेड सायरन की स्थिति में बचाव संबंधित ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए हैं।
- क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान
- महत्वपूर्ण संयंत्रों स्थापनाओं को समय से पहले छिपाने का प्रावधान
- निकासी योजना का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास
यह भी पढ़ें : प्रतिभा के हाथों से पावर छिनने की तैयारी, CM सुक्खू की पसंद का होगा नया प्रदेश अध्यक्ष
पीएम मोदी ने गुनहगारों को सजा देने का किया है वादा
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों को उनका धर्म पूछ कर गोली मार दी थी। इन आतंकियों का कनेक्शन पाकिस्तान के साथ पाया गया। जिसके बाद भारत ने कई सख्त कदम उठाए। वहीं पीएम मोदी ने भी आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का वादा किया है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी तनाव भरी स्थिति में अब केंद्रीय गृह मंत्रालय से आए निर्देशों ने लोगों के दिलों में जंग की हलचल बढ़ा दी है।
