राजनीति

#राजनीति

May 5, 2025

प्रतिभा के हाथों से पावर छिनने की तैयारी, CM सुक्खू की पसंद का होगा नया प्रदेश अध्यक्ष

हिमाचल कांग्रेस में अंदरखाने मंथन तेज, मई के मध्य तक आ सकता है बड़ा फैसला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठन पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है। इसी के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने अपनी मंशा हाईकमान के सामने भी साफ कर दी है।

 

कौन होगा कांग्रेस का अगला कप्तान?


सूत्रों के मुताबिक, सुक्खू की पसंद में अनिरुद्ध सिंह, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार और चंद्र शेखर जैसे युवा चेहरे शामिल हैं, जो संगठन में नए जोश के साथ काम कर सकते हैं। दूसरी ओर, वरिष्ठता के आधार पर कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, आशा कुमारी और कुलदीप सिंह राठौर के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। लेकिन समीकरण इस बार उलट सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तस्कर ने घर पर खोल रही थी नशे की दुकान, पड़ा पुलिस का छापा- हुआ अरेस्ट

 

पुरानी परंपरा बदल सकती है कांग्रेस


अब तक कांग्रेस में यह परंपरा रही है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग गुटों से होते हैं, ताकि संगठन और सरकार में संतुलन बना रहे। लेकिन इस बार यह परंपरा टूट सकती है। संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान एक ही धड़े के नेता को संगठन की कमान सौंपकर स्पष्ट संदेश देना चाहता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटियां फौजी वर्दी पहन करेंगी वतन की हिफाजत, बॉर्डर पर देंगी सेवाएं

नेताओं की सक्रियता बढ़ी


शनिवार को कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से अलग-अलग मुलाकातें कीं। माना जा रहा है कि इन बैठकों में अध्यक्ष पद के चयन और नई कार्यकारिणी को लेकर ही चर्चा हुई है। प्रतिभा सिंह अभी दिल्ली में ही हैं और सोमवार को शिमला लौटेंगी।

 

15 मई तक शिमला आ सकती हैं रजनी पाटिल


खबर है कि रजनी पाटिल 15 मई तक शिमला दौरे पर आ सकती हैं। इस दौरान नई कार्यकारिणी के गठन को अंतिम रूप दिया जा सकता है। कांग्रेस जल्द ही "संविधान बचाओ रैलियों" की शुरुआत करने जा रही है, जिसके लिए एक सक्रिय संगठन की जरूरत है। हाईकमान भी जानता है कि बिना कार्यकारिणी के कोई बड़ी राजनीतिक गतिविधि संभव नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले दो दिन चलेगी CM सुक्खू की कैबिनेट बैठक, इन बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

 

क्या प्रतिभा सिंह रहेंगी या बदलेगी कमान?


यह अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है कि पार्टी प्रतिभा सिंह को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंपेगी या नए चेहरे को कमान दी जाएगी। सियासी गलियारों में चर्चा है कि जो भी होगा, वह फैसला चौंकाने वाला हो सकता है। कांग्रेस इस बार अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है और एकतरफा नेतृत्व देकर पार्टी को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख