राजनीति

#राजनीति

May 5, 2025

CM सुक्खू - डिप्टी सीएम के बीच क्यों चल रही तनातनी, जयराम ठाकुर ने बताई वजह

डिप्टी सीएम और विक्रमादित्य के पोस्ट से गरमाई सियासत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Jai ram thakur Mandi

मंडी। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया और उनके शीर्ष नेताओं के बीच चल रही खींचतान अब जगजाहिर होने लगी है। कहा जा रहा है कि सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के बीच बातचीत बंद है। वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर डाली जा रही पोस्टें भी प्रदेश की राजनीति में गरमाहट ला रही हैं। कांग्रेस की इस अंतर्कलह पर अब पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी तंज कसा है। आज मंडी दौरे पर पहुंचे जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम के बीच चल रही तनातनी का कारण भी बता दिया है।

जयराम बोले कांग्रेस के अंदरखात कुछ ठीक नहीं 

कांग्रेस सरकार के मुखिया और मंत्रियों पर तंज कसते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी अब लड़ाई झगड़े तक पहुंच गई है। कांग्रेस के नेता संगठन और सरकार को लेकर नए नए बयान दे रहे हैं। जिससे साफ हो रहा है कि कांग्रेस सरकार के अंदरखाते कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम आपस में बात नहीं कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM को विक्रमादित्य ने बताया वीरभद्र स्कूल ऑफ थॉट का शिष्य- CM के करीबी ने किया पलटवार

सीएम-डिप्टी सीएम के बीच अंतर्कलह का यह है कारण

जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला में बनने जा रहे रोपवे प्रोजेक्ट के चलते ही सीएम और डिप्टी सीएम के बीच तनातनी चल रही है। सीएम सुक्खू इस प्रोजेक्ट को किसी अन्य कंपनी विशेष को दिलवाना चाहते हैं, जबकि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री इसका ग्लोबल टेंडर करवाना चाहते हैं। अभी हाल ही के दिनों में इसी कंपनी ने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करवाकर कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह को मुकेश अग्निहोत्री को मनाने के लिए ऊना भेजा गया था। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की इस अंतर्कलह से सरकार के भीतर चल रहे भ्रष्टाचार का भी भंडाफोड हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : प्रतिभा के हाथों से पावर छिनने की तैयारी, CM सुक्खू की पसंद का होगा नया प्रदेश अध्यक्ष

सरकार संगठन और मंत्रियों के बीच चल रही गुटबाजी

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार में मंत्रियों के बीच जबरदस्त गुटबाजी चल रही है। कभी डिप्टी सीएम सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं और साजिशों की बात करते हैं। वहीं सुक्खू के मंत्री पोस्ट कर डिप्टी सीएम का समर्थन करते हैं। दोनों तरफ से बड़ी.बड़ी बातें हो रही हैं। डराने, धमकाने और साजिश की बातें कही जा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन किसको डरा धमका रहा है। सरकार की इस गुटबाजी और आपसी लड़ाई का नुकसान प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : फिर गरजे अनुराग ठाकुर : बोले- हिमाचल में भी पाकिस्तानी, कांग्रेस सरकार नहीं ले रही एक्शन

कांग्रेस में हर कोई अपने हितों की लड़ रहा लड़ाई

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता और सुक्खू सरकार के मंत्री अपने.अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार में बैठे लोगों को प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित की बजाय अपने हितों की चिंता है। सरकार के इस रवैये से आम जनता परेशान है। अब जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

मुकेश की पोस्ट से गरमाई थी सियासत

दरअसल हिमाचल के सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अंदरखाते अनबन चल रही है। इसी बीच मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा था कि "साजिशों का दौर, झूठ के पांव नहीं होते।" इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल घूमने आई लड़कियां बोलेरो से क्यों कूदी, ड्राइवर ने रखा अपना पक्ष- बोला मेरी कोई गलती नहीं

विक्रमादित्य की पोस्ट ने डाला आग में घी

मुकेश अग्निहोत्री की पोस्ट के 48 घंटे के भीतर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक और गूढ़ लेकिन गहरी पोस्ट की। विक्रमादित्य की इस पोस्ट ने डिप्टी सीएम की पोस्ट पर आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने लिखा कि जब आपको हराने के लिए लोग कोशिश नहीं, साजिश करने लगें तो समझ लीजिए कि आपकी काबिलीयत अव्वल दर्जे की है। इसके साथ ही उन्होंने खुद को "वीरभद्र सिंह स्कूल ऑफ थॉट" का शिष्य बताया और लिखा "न कभी डरना, न किसी को बेवजह डराना। जय श्रीराम।"

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख