हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां हमीरपुर की सीमा से सटे गांव पनियाला का रहने वाला एक 34 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। व्यक्ति के ऐसे अचानक लापता हो जाने से उसका परिवार बेहद परेशान है।

34 वर्षीय युवक हुआ लापता

बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब पांच दिन से लापता है और उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिजन को अनहोनी का डर सता रहा है। परिजन लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी, आज 6 जिलों में HEATWAVE का यलो अलर्ट- जानें मौसम अपडेट

काम का कहकर निकला घर से

लापता युवकों के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट घुमरावीं पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि बीती 21 मई, गुरुवार को विपिन कुमार सुबह घर से निकला था। घर से निकलते वक्त उसने कहा कि था कि वो काम पर जा रहा है।

फोन भी आ रहा ऑफ

परिजनों ने बताया कि देर रात तक भी विपिन घर वापस नहीं आया तो उन्हें चिंता सताने लगी। उन्होंने उसे कई बार फोन भी किया। मगर सामने से उसका कोई जवाब नहीं आया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 1293 पंचायतों में वोटिंग शुरू, बूथों पर उमड़ी भारी भीड़- शाम 3 बजे तक होगा मतदान

किसी को कुछ नहीं पता

परिजनों अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। विपिन के दोस्तों व रिश्तेदारों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब विपिन को घर से गए हुए पांच दिन बीत गए हैं और उसका कुछ अता-पता नहीं है।

 

कहीं नहीं जाता था बिना बताए

परिजनों ने बताया कि वो कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाता था। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। परिवार विपिन की तलाश में दर-दर भटक रहा है। पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के ड्राइवर का अंबाला में म*र्डर : दो मासूमों ने खोया पिता, बूढ़े मां-बाप से छिन गया सहारा

जांच में जुटी पुलिस

DSP घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि विपिन कुमार की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं- ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के पुलिस थानों में भी विपिन की तस्वीर भेज दी गई है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही विपिन को ढूंढ लिया जाएगा।

विपिन को ढूंढने में करें मदद

विपिन कुमार के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को विपिन के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया थाने से संपर्क करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें