बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के पेट में दर्द होने पर वह अस्पताल में गया था। जहां पर चिकित्सकों ने युवक के पेट से ऑपरेशन कर 300 रुपए के 33 सिक्के निकाले हैं। जिनका वजन 247 ग्राम पाया गया है। मामला बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र से सामने आया है।

युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर आया था अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं क्षेत्र में एक 33 वर्षीय युवक पेट दर्द की शिकायत के चलते परिजनों के साथ निजी अस्पताल में उपचार लेने के लिए पहुंचा था। डॉक्टरों ने युवक के टेस्ट किए जिसमें उन्हें कुछ समझ नहीं आया। उसके बाद युवक की एंडोस्कोपी की गई। जिसमें पता चला कि युवक के पेट में बहुत सारे सिक्के हैं, जिसके चलते उसे दर्द हो रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो दोस्त थे सवार

2,10 और 20 रुपए के 33 सिक्के निकले

निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक का ऑपरेशन किया और उसके पेट से दो रुपए के, 10 रुपए के और 20 रुपए के सिक्के बाहर निकाले। युवक के पेट से कुल 33 सिक्के निकाले गए। जिनका वजन करने पर वह 247 ग्राम निकले। बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉक्टर अंकुश ने बताया कि यह युवक सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी से ग्रस्त है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में मिली KV के अध्यापक की देह, स्कूल से ली थी 6 महीने की मेडिकल लीव

तीन घंटे चला ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय यह युवक बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र का रहने वाला था। वहीं सर्जन ने बताया कि यह एक अपने आप में अजीबो गरीब केस है और चुनौतीपूर्ण भी था। युवक का ऑपरेशन करना आसान नहीं था। मरीज का पेट गुब्बारे जैसा हो गया था। पेट में हर जगह सिक्के थे। ऑप्रेशन थिएटर में हमने सीआर के जरिए सिक्कों को ढूंढा। मैंने देखा कि सिक्के कहां.कहां हैं, फिर सिक्कों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि युवक की सर्जरी लगभग तीन घंटे चली।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : छिंज मेले में कुश्ती लड़ने गया था होमगार्ड जवान, अखाड़े में ही ली अंतिम सांस

क्या है सिजोफ्रेनिया बीमारी

सिजोफ्रेनिया यानी मनोविदलता ये एक मानसिक रोग है, जिसमें मरीज के विचार और अनुभव वास्तविकता से मेल नहीं खाते है। ये भ्रम तब भी बरकरार रहता है जब कोई इन्हें सच्चाई का आभास करवाने की कोशिश करता है। इसके मुख्य लक्षण वहम और भ्रम होते हैं। लेकिन इनके अलावा भी कई और लक्षण हो सकते हैं। ये इस पर निर्भर करता है कि सिजोफ्रेनिया किस स्टेज में है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें