शिमला। पहले पेपर लीक और फिर बिजली बोर्ड द्वारा नौकरी देने से मना करने के कारण बीते दो साल से बेरोजगार बैठे 148 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को अब जाकर नौकरी देने के लिए राज्य चयन आयोग ने फाइल सुक्खू सरकार की ओर बढ़ाई है।

 

इससे पहले बिजली बोर्ड ने 148 JOA (IT) को अपने यहां रखने से मना कर दिया था। इसके बाद राज्य चयन आयोग ने हिमाचल प्रदेश के 5 अन्य बोर्ड और निगमों में इन JOA (IT) को एडजस्ट करने की सिफारिश करते हुए सरकार को फाइल भेजी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गांव के पास खेत में पड़ी मिली व्यक्ति की देह, थोड़ी दूर पार्क थी स्कूटी

तीन साल पहले हुई थी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश में JOA (IT) के 295 पदों की भर्ती 2022 से जारी है। इसकी परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को हुई थी, लकिन दिसंबर 2022 में ही इस परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था। बाद के दो साल मामले की जांच में गुजर गए और परीक्षा का फाइनल रिजल्ट नहीं आ पाया। अब जबकि हिमाचल सरकार ने रिजल्ट अनाउंस करने की अनुमति दे दी है, तो सवाल खड़ा हुआ कि इन 148 JOA (IT) को कहां एडजस्ट किया जाए।

बाकियों को मिली नौकरी

इसी पोस्ट कोड के तहत चुने गए अन्य JOA (IT) को सरकार के विभागों में नौकरी मिल चुकी है। ऐसे में बचे हुए JOA (IT) को ज्यादा समय तक बेरोजगार रखा नहीं जा सकता था। इन्हें रखने से बिजली बोर्ड के इनकार करने के बाद स्थिति और पेचीदा हो गई थी। ऐसे में राज्य चयन आयोग ने सुक्खू सरकार को इस मामले में बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया। इस पर सरकार ने हिमाचल प्रदेश के बाकी 5 बोर्ड और निगमों में 148 JOA (IT) को नियुक्त करने पर सहमति जताई है। इस मामले पर जल्दी ही सरकारी अधिसूचना जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गोद में बच्चा लिए चिट्टा तस्करी करने निकली महिला, पति-पत्नी समेत 3 अरेस्ट

पसंद का बोर्ड/ निगम बताने को कहा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग का कॉरपोरेशन निगम, एचपीएमसी, एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड शामिल हैं। राज्य चयन आयोग चुने गए JOA (IT) को इन्हीं में से अपनी पसंद बताने को कहा था, जहां वे नियुक्ति चाहते हैं। आयोग को JOA (IT) की पसंद मिल गई है। इसी आधार पर JOA (IT) को बोर्ड और निगम बांटे गए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें