शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने अपनी पहली भर्ती अधिसूचना जारी करते हुए प्रदेश भर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। यह अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें आवेदन शुल्क की विस्तृत जानकारी भी दी गई है।

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला

इस बार आवेदन शुल्क में जहां कुछ बदलाव किए गए हैं, वहीं महिला उम्मीदवारों को अब वह रियायत नहीं मिलेगी जो पहले उन्हें प्राप्त थी। पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी नौकरियों के लिए निशुल्क आवेदन का लाभ दिया गया था, लेकिन अब नई अधिसूचना के अनुसार महिलाओं को भी अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क भरना होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट- कई दिनों से थी पुलिस की नजर, मोबाइल में मिले कई सबूत

कितनी भरनी पड़ेगी फीस?

इससे प्रदेश की हजारों महिला अभ्यर्थियों को अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ेगा। आयोग ने सामान्य अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, समयपूर्व सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी के वारिस और पूर्व सैनिकों के वारिसों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया है।

 

वहीं, सामान्य आरक्षित BPL, SC, ST, OBC, पूर्व सैनिक और उनके SC-ST वर्ग के आश्रितों के लिए शुल्क 325 रुपये निर्धारित किया गया है। अगर तुलना करें, तो पूर्व में कर्मचारी चयन आयोग के समय सामान्य वर्ग के लिए 360 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए मात्र 120 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाता था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार चालक ने रौंदा, अस्पताल भी नहीं पहुंच पाया बेचारा

फीस में हुई बढ़ोतरी

अब यह शुल्क क्रमशः 400 और 325 रुपये कर दिया गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि राज्य चयन आयोग के तहत आवेदन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी के पीछे आयोग की भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः कंप्यूटर आधारित बनाने की योजना को जिम्मेदार माना जा रहा है।

कैसे होगी परीक्षा?

आयोग अब सभी परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) प्रणाली के अंतर्गत करवाने की तैयारी में है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आयोजित OTA परीक्षा में आउटसोर्स एजेंसी को 35 लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ा था। इसी कारण अब सभी भर्तियां आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएंगी, जिसके लिए सी-डैक कंपनी के साथ सरकार का समझौता (MoU) प्रक्रियाधीन है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल- शराबी ने खुद के लिए बनाया मौ*त का जाम- कीटनाशक दवा मिलाकर लील ली खुद की जिंदगी

इस प्रकार, राज्य चयन आयोग न केवल भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बना रहा है, बल्कि इससे संबंधित खर्चों के मद्देनजर आवेदन शुल्क में संशोधन भी किया गया है, जिससे सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को नए ढंग से योजना बनानी होगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें