शिमला। हिमाचल प्रदेश में नौकरी का इतंजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग HPRCA, हमीरपुर द्वारा स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कितने भरे जाएंगे पद? 

इस भर्ती प्रक्रिया में HPRCA, हमीरपुर द्वारा स्टाफ नर्सों के 390 रिक्त पद भरे जाएंगे। विभाग द्वारा पूर्णकालिक नियुक्ति के आधार पर स्टाफ नर्सों को भर्ती किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दहेज के लिए तंग कर रहे थे ससुराल वाले, 18 वर्षीय नई दुल्हन ने उठा लिया गलत कदम

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 12 फरवरी से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/homepage पर आवेदन करना होगा।

कब तक कर सकते हैं आवदेन?

भर्ती के लिए आवदेन करने की प्रक्रिया 12 फरवरी (गुरुवार) सुबह 10 बजे से लेकर 5 मार्च (गुरुवार) रात 12 बजे तक चलेगी। आवेदन पत्र में सुधार करना भी मौका दिया जाएगा। सुधार विंडो 7 दिन तक रहेगी- जो कि समापन के 3 कार्य दिवसों के बाद से शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक्शन मोड में वन विभाग, ज्वैलरी की दुकानों में पड़ी RAID- 6 दुकानदारों से मिले तेंदुए के...

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ Bsc नर्सिंग या GNM (A-ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) होना अनिवार्य है।

क्या रखी गई हैं शर्तें?

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेन वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। जैसे कि-

  • सिर्फ महिला उम्मीदवार की आवेदन कर सकती हैं।
  • हिमाचल प्रदेश की वास्तविक नागरिक होनी चाहिए
  • उम्मीदवार का पंजीकरण HPNRC शिमला में होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में डॉक्टर के साथ हुआ बहुत गलत : तीन दिन अपने ही घर में बंधी बना रहा बेचारा- जानें पूरा मामला

कितनी होनी चाहिए आयु?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जनवरी, 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हिमाचल के SC, ST, OBC, दिव्यांगजनों और सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट मिलने का प्रावधान है। अधिक जानकारी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/homepage पर चेक कर सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें