ऊना। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ऊना जिले में एक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में एक नामी कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
आपको बता दें कि इस रोजगार मेले में SIS इंडिया लिमेटड, RTA द्वारा 100 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कंपनी द्वारा सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : डिप्टी CM के विभाग पर करोड़ों का कर्जा : बकाया ना चुकाने से घाटे में बिजली बोर्ड
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
ये रोजगार मेला जिले में दो अलग-अलग दिन अलग-अलग जगह पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें-
- 28 मार्च, 2026 (शनिवार)- रोजगार कार्यालय बंगाणा
- 30 मार्च, 2026 (सोमवार)- उप रोजगार कार्यालय हरोली
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ननिहाल रहने आए 16 वर्षीय लड़के की मौ*त, गहरे सदमे में नानी- परिवार में मातम
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 10वीं फेल, 10वीं पास या इससे अधिक होनी चाहिए। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी है।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168cm और वजन 52 से 95kg के बीच होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ट्रैकिंग करने की लगेगी फीस...नियम ना मानने वाले को भरना पड़ेगा 5000 जुर्माना
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। सिलेक्ट होने पर कंपनी की ओर से हर महीने 17,500 से 23,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में धरी गई हिमाचल की लेडी ड्रग तस्कर, टेप से शरीर पर चिपका रखी थी लाखों की चरस
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना होगा। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
