हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हमीरपुर जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को 34 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी।
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
यह साक्षात्कार कंपनी द्वारा 14 अगस्त, वीरवार को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी हमीरपुर सुरेंद्र शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की QRT में अब महिला कर्मियों की एंट्री, कमांडो वर्दी में संभालेंगी मोर्चा
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में लुधियाणा स्थित टाटा स्टील के एक प्लांट के लिए अलग-अलग श्रेणियों के कुल 162 पद भरे जाएंगे। यह साक्षात्कार बद्दी की कंपनी टैरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लिया जाएगा। जिसमें-
- असाइनमेंट मैनेजर- 04
- सिक्योरिटी सुपरवाइजर- 10
- सिक्योरिटी गार्ड- 120
- स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड- 20
- कंप्यूटर ऑपरेटर- 08
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फोरलेन प्रभावितों को नहीं मिलेगा 4 गुना मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए सभी युवाओं के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है। जिसमें-
- असाइनमेंट मैनेजर- अधिकतम 50 वर्ष
- सिक्योरिटी सुपरवाइजर- 18 से 50 वर्ष
- सिक्योरिटी गार्ड- 18 से 50 वर्ष
- स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड- 18 से 50 वर्ष
- कंप्यूटर ऑपरेटर- 18 से 50 वर्ष
यह भी पढ़ें : मणिमहेश यात्रा में घटे हेली टैक्सी के दाम- भरमौर से गौरीकुंड तक पहुंचाएगी, यहां जानें किराया
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। जैसे कि-
- असाइनमेंट मैनेजर- रिटायर्ड JCO
- सिक्योरिटी सुपरवाइजर- 12वीं पास
- सिक्योरिटी गार्ड- 10वीं पास
- स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड- 10वीं पास एवं फायर डिफेंस डिप्लोमाधारक
- कंप्यूटर ऑपरेटर- स्नातक एवं कंप्यूटर डिप्लोमाधारक
यह भी पढ़ें : आपदा में अवसर : सड़क खुलने के नाम पर सवारियों से भरी बस, पैसे लेकर रास्ते में ही छोड़ दिया
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा खासा मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। जैसे कि-
- असाइनमेंट मैनेजर- 33,975 रुपये
- सिक्योरिटी सुपरवाइजर- 22,537 रुपये
- सिक्योरिटी गार्ड- 18,236 रुपये
- स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड- 20,294 रुपये
- कंप्यूटर ऑपरेटर- 21,094 रुपये
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आपदा के लिए कौन जिम्मेदार? सुक्खू सरकार ने लिस्ट की तैयार- जानें
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- सिक्योरिटी से संबंधित पदों के लिए उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 5'7 होनी चाहिए।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.0 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
