मंडी। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अगर आप भी 12वीं पास हैं और एक अच्छी कंपनी में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए शानदार अवसर सामने आया है। प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को रोजगार देने के लिए एक बड़ी निजी कंपनी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। खास बात यह है कि कंपनी में एक-दो नहीं, बल्कि कुल 320 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। वहीं, फ्रेशर युवाओं को भी आवेदन और चयन का मौका दिया जा रहा है। 

कौन सी कंपनी कितने पदों पर करेगी भर्ती

यह भर्ती पंजाब के मोहाली स्थित प्रोटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से की जा रही है। कंपनी ने कुल 320 पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। इन पदों को उम्मीदवारों की भाषा दक्षता के आधार पर दो श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए 300 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि अंग्रेजी भाषा में धाराप्रवाह बातचीत करने वाले उम्मीदवारों के लिए 20 पद रखे गए हैं। यानी हिमाचल के युवाओं के पास अपनी भाषा और संवाद कौशल के दम पर निजी क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन मौका है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दिवाली की रात वाहन ने रौंदा बाइक सवार, 3 मासूम करते रह गए पिता का इंतजार

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उच्च शैक्षणिक डिग्री की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। ऐसे युवा जिन्होंने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वे भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। कंपनी की ओर से फ्रेशर और पहले से अनुभव रखने वाले दोनों तरह के उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।

कंपनी ने कितनी रखी है आयु सीमा

कंपनी में नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा में आने वाले महिला और पुरुष उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। युवाओं को सलाह दी गई है कि वे साक्षात्कार में शामिल होने से पहले अपनी पात्रता अवश्य जांच लें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मौसम देगा दिवाली तोहफा! बर्फ की बिछेगी सफेद चादर- जानें कबसे

चयनित युवाओं को कितना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को उनकी भाषा दक्षता के अनुसार वेतन दिया जाएगा। हिंदी भाषी उम्मीदवारों को अधिकतम 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं, अंग्रेजी भाषा में अच्छी और धाराप्रवाह बातचीत करने वाले चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 18,000 रुपये प्रतिमाह तक सीटीसी दिया जाएगा। ऐसे में युवाओं के लिए यह नौकरी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अच्छा अवसर हो सकती है।

चयनियत युवाओं को कहां मिलेगी ज्वाइनिंग

इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने वाले सभी उम्मीदवारों को पंजाब के मोहाली स्थित प्रोटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में सेवाएं देनी होंगी। कंपनी में काम करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। यानी हिमाचल के जिन युवाओं को प्रदेश से बाहर जाकर नौकरी करने में रुचि है, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आँगन में बेटे की अर्थी देख बेसुध हुई मां, चंद घंटों में छोड़ गई दुनिया

कहां और कब होंगे इंटरव्यू

इच्छुक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए मंडी जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

12 नवंबर: जिला रोजगार कार्यालय, मंडी।

13 नवंबर: उप-रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर।

साक्षात्कार का समय: सुबह 10:30 बजे से।

आवेदन के लिए जरूरी शर्त

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, उन्हें इस शर्त पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इंटरव्यू में जाते समय साथ रखें ये जरूरी दस्तावेज

जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने भर्ती से संबंधित जानकारी साझा करते हुए पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार में पहुंचने की अपील की है। उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:

  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के मूल दस्तावेज।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  • रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का प्रमाण पत्र।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी निहारिका का विदेश में जलवा, ब्रॉन्ज मेडल जीत बढ़ाया देश का मान

बेरोजगार युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

हिमाचल के ऐसे युवा जो 12वीं पास करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं और निजी क्षेत्र में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है। खासकर फ्रेशर उम्मीदवार भी इसमें भाग ले सकते हैं। ऐसे में पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तारीख को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें